rashifal-2026

भोपाल में PUB-G के बहाने 12 साल की बच्ची से दोस्ती की, फिर बनाया गैंगरेप का शिकार

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (13:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 साल की एक बच्ची से बार-बार सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने PUB-G के बहाने 12 साल की बच्ची से दोस्ती की और फिर उसका गैंगरेप किया।
 
अशोका गार्डन पुलिस थाने के प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि 12 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के मामले में 3 आरोपियों को बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने कहा कि बच्ची के परिजन की शिकायत के अनुसार तीनों आरोपियों ने इस बच्ची से ऑनलाइन गेम पबजी के दौरान दोस्ती करके उसे बहला फुसलाकर शहर के गौतम नगर पुलिस थाना इलाके में ले जाकर इस साल सितंबर माह में सामूहिक बलात्कार किया और इसका वीडियो भी बना लिया।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाद आरोपी बच्ची को इस वीडियो को सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते रहे तथा उसके साथ कई बार सामूहिक बलात्कार किया।
 
उन्होंने कहा कि बुधवार को बच्ची की मां को शंका हुई तो पूछताछ में बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बता दी, जिसके बाद उन्होंने अशोका गार्डन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

Maruti Suzuki Brezza अब 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, जानिए कीमत पर पड़ेगा कितना असर

असम में कांग्रेस को राहत, भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा वापस लिया

MP विधानसभा के बजट सत्र का हंगामेदार आगाज, भगीरथपुरा कांड को लेकर कांग्रेस ने घेरा, राज्यपाल नहीं पढ़ पाएं पूरा अभिभाषण

शहबाज शरीफ की बढ़ी मुश्किलें, बलोच विद्रोहियों के कब्जे में पाकिस्तानी सैनिक, रिहाई के बदले रखी बड़ी शर्त

CM योगी ने कहा, निवेशकों की समस्याओं के समाधान में विलंब स्वीकार नहीं

अगला लेख