Hanuman Chalisa
✕

वन विभाग का अफसर 4 करोड़ की बेनामी संपत्ति का आसामी निकला

Webdunia
सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (21:05 IST)
इंदौर। लोकायुक्त पुलिस के एक अफसर ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जांचकर्ताओं को वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) के नजदीकी रिश्तेदारों के नाम से किए गए निवेश की नई जानकारी मिली है। नतीजतन इस सरकारी कारिंदे की कथित बेनामी संपत्ति का मूल्य बढ़कर 4 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
 
 
लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि जांच के दौरान सोमवार को पता चला कि वन विभाग के एसडीओ आरएन सक्सेना की पत्नी, बेटे और उनके चाचा ससुर के नाम वाले अलग-अलग बैंक खातों और सावधि जमा (एफडी) योजनाओं में कुल मिलाकर करीब 90 लाख रुपए जमा हैं। सक्सेना परिवार के एक बैंक लॉकर को खोले जाने पर इसमें 8.35 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि हमें अब तक मिले सुरागों के मुताबिक सक्सेना की बेनामी संपत्ति का मूल्य 4 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
 
बघेल ने बताया कि फिलहाल सक्सेना वन विभाग की नजदीकी महू रेंज में पदस्थ हैं। सरकारी सेवा में वर्ष 1995 में भर्ती होने के बाद उन्होंने अपने वेतन से करीब 60 लाख रुपए कमाए हैं, लेकिन वैध जरियों से वन अफसर की आय के मुकाबले उनकी कथित बेनामी संपत्ति का आंकड़ा जाहिर तौर पर कहीं ज्यादा है। लोकायुक्त पुलिस को सुराग मिले हैं कि वन विभाग के अफसर ने अधिकांश संपत्तियां अपने नजदीकी रिश्तेदारों के नाम से खरीदीं ताकि वह अपनी कथित काली कमाई को कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगाहों से बचा सके।
 
डीएसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने सक्सेना और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के परिसरों समेत कुल 5 ठिकानों पर रविवार को एकसाथ छापे मारे थे। इस दौरान सक्सेना और उनके करीबी रिश्तेदारों की कई अचल संपत्तियों का पता चला था जिनमें 2 भूखंड, 3 हॉस्टल, 2 आवासीय भवन और कृषि भूमि शामिल हैं। वन विभाग के अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

जनजातीय गौरव दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन रद्द, अब भोपाल में होगा शक्ति प्रदर्शन, हर विधानसभा से 1000 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, कश्मीर का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर लतीफ भट भी मारा गया

भारत समिट में लगे नारे पर इटली में छिड़ी बहस, मेलोनी के गठबंधन की नेता ने किया भारत सरकार का बचाव

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

अगला लेख