shiv chalisa

इंदौर के एमवाय अस्पताल में लगी आग, इस तरह बचाई 47 बच्चों की जान

Webdunia
शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (08:11 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एमवायएच के एनआईसीयू में गुरुवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे के समय एनआईसीयू में 47 बच्चे भर्ती थे। डॉक्टर, स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों खिड़कियां फोड़ किसी तरह बच्चों की जान बचाई। कड़ी मशक्क्त के बाद दमकल कर्मियों द्वारा काबू पा लिया गया हैं।  
   
आग शाम करीब साढ़े 4 बजे एक एसी में लगी और देखते ही देखते उसने एनआईसीयू को भी चपेटे में ले लिया। आग की वजह से अस्पताल के शिशु वार्ड में हर तरफ धुंआ फैल गया था। लोगों को अपनी जान से ज्यादा अपने बच्चों की जान की फिक्र थी। खिड़कियों के कांच फोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया। फिर स्ट्रेचर की मदद से उन्हें अस्पताल की छर पर पहुंचाया गया। छत पर ही डॉक्टरों ने बच्चों की जांच की और फिर उन्हें बाहर निकाला गया। आग के कारण तीन घंटों तक अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा। 
 
बदहवास परिजनों ने बच्चों को लेकर चाचा नेहरू अस्पताल की ओर दौड़ लगाई। कुछ बच्चों को अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भी शिफ्ट किया गया। इसके बाद योजना बनाकर हायड्रोलिक प्रेसर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। 
                         
आगजनी की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं हैं। कमिश्नर संजय दुबे ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख