Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 25 May 2025
webdunia

जबलपुर के निजी अस्पताल में आग, 10 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jabalpur Madhya Pradesh
, सोमवार, 1 अगस्त 2022 (16:38 IST)
भोपाल। जबलपुर के निजी न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में सोमवार को लगी आग से 10 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 2 लोगों की हाल गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। 
 
बताया जा रहा है कि अस्पताल में आग ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। इस हादसे में अब तक 10 लोगों के मरने की खबर है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुटी हैं। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वे स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा का दावा, दुनिया में अर्थव्यवस्था बदहाल लेकिन मोदी सरकार में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त मिल रहा खाद्यान्न