Hanuman Chalisa

इंदौर की स्वर्ण बाग कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, भीषण आग से घर में सो रहे 7 लोग जिंदा जले

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2022 (08:11 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार देर रात एक 2 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में घर में सो रहे 7 लोग जिंदा जल गए।
 
विजय नगर क्षेत्र की स्वर्ण बाग कॉलोनी में लगी आग से 7 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 6 पुरुष और एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शार्ट सर्किट की वजह से हुआ। आग पहले पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी और फिर धीरे धीरे पूरे घर में फैल गई।
 
सभी मृतक किराएदार थे। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक, अग्निकांड में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से ज्यादातर की जान धुएं से दम घुटने के कारण गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा, इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, इंदौर में आग लगने की घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे।

<

इंदौर में आग लगने की घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे। https://t.co/zrgk7dyVpu

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 7, 2022 >गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए दर्दनाक हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर पीड़ादायक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ईरान जंग में क्या पाकिस्तान भी होगा शामिल, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री से क्या बोले आसिम मुनीर?

यूपी के विकास व सुधार के लिए गोविंद बल्लभ पंत ने अनेक कदम उठाए : CM योगी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद अब गुजरात में 129 करोड़ की लागत से बनेगा लोटस पार्क, देखें पहली झलक

CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई क्वींस ऑन द व्हील्स को हरी झंडी, बोले स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिला बाइक राइडर्स

पाकिस्तान में खूनी मंजर: शिया समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 38 लोगों की मौत, क्‍यों हुआ ये खून-खराबा?

अगला लेख