khatu shyam baba

ग्वालियर में पेंट की दुकान में आग, 4 बच्चों समेत 7 की मौत

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (14:35 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में रोशनीघर मार्ग पर स्थित एक पेंट की दुकान और उससे लगे मकानों में सोमवार सुबह आग लग गई। घटना में वहां रह रहे दो परिवारों के चार बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई।
 
दमकल कर्मियों ने आग पर करीब दो घंटे बाद काबू पाया गया। राहत कार्य जारी है। कुछ लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सत्येंद्रसिंह तोमर ने बताया कि शहर के इंदरगंज इलाके में रोशनीघर मार्ग पर रंगवाला नाम से पेंट की दुकान है।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे इस दुकान में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दुकान और उसके ऊपर व साथ में लगे मकान में आग फैल गई। दुकान में पेंट और ज्वलनशील पदार्थ भरा था, जिसके कारण यह आग तेजी से फैली।
 
तोमर ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर घर के पुरुष थे और दूसरी मंजिल पर महिलाएं और बच्चे थे। आग तेजी से फैली, जिसके कारण दूसरी मंजिल पर बच्चे और महिलाएं फंसे रह गए।
 
उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों का अमला आग बुझाने आया, लेकिन तेजी से फैलती आग के कारण तीन महिलाएं और चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई।
 
एएसपी ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और वहां राहत कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि दो बच्चों सहित कुछ महिलाओं को जली हुई अवस्था में बाहर निकाला गया है। उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि अभी मृतकों के नाम पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुए हैं। जिन मकानों में आग लगी है, उसमें कुल 16 लोग थे, जिसमें से चार बच्चे, छह महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इसमें से चार बच्चों और तीन महिलाओं की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, इसका भी पता लगाया जा रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख