Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 2 विधायकों पर चलती ट्रेन में शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ का आरोप

कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह औऱ सुनील सर्राफ पर छेड़छाड़ के धराओं में केस दर्ज

विकास सिंह
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (14:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों पर चलती ट्रेन में महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा औऱ सुनील सर्राफ पर रेवांचल एक्सप्रेस में शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर सागर जीआरपी ने दोनों विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि कांग्रेस के दोनों विधायक शराब के नशे में थे और उन्होंने चलती ट्रेन मेंं उसके साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी जानकारी फोन पर अपने पति को दी। जिसने पूरे मामले को लेकर पीएमओ, रेल मंत्री, रेलवे मंत्रालय और भोपाल डीआरएम को टैग कर ट्वीट कर शिकायत की। इसके बाद सागर जीआरपी ने महिला को अपनी सुरक्षा में भोपाल तक भेजा। 
 
सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सर्राफ पर चलती ट्रेन में सीट को लेकर महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला ने पहले इसकी अपने पति को फोन पर दी, जिसके बाद महिला के पति ने ट्विटर के जरिए पीएमओ, रेल मंत्री अश्विन वैष्णव, जबलपुर तथा भोपाल डीआरएम को टैग कर सुरक्षा की मांग की। महिला के पति ने दोनों विधायकों का जिक्र करते हुए लिखा कि दोनों शराब के नशे में है। इसके बाद सागर में राजकीय रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल महिला को अपनी प्रोटेक्शन में लेकर भोपाल तक लाया।  

वहीं कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सर्राफा ने महिला के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने तो महिला की मदद की थी और वह किसी भी जांच के लिए तैयार है। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला उनकी बर्थ पर सफर कर रही थी और उन्होंने महिला के नाते अपनी सीट महिला को दी थी। वहीं विवाद होने पर उन्होंने महिला को अपनी सीट पर जाने को कहा था। 

वहीं कांग्रेस विधायकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद अब भाजपा हमलावर हो गई है।  भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना को दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक शराब के नशे में जिस तरह महिला के छेड़छाड़ की इस पर कमलनाथ को जवाब देना चाहिए। वहीं वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून का राज है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

‘एंटी भारत समिट’ बन गया था हैदराबाद का कार्यक्रम! जियाकोमो के विवादित बयान पर राहुल गांधी के हंसने पर भड़की भाजपा

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

अगला लेख