फ्रांस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर कसा शिकंजा

कांग्रेस विधायक पर FIR दर्ज,कॉलेज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Madhya Pradesh news
विकास सिंह
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (12:25 IST)
फ्रांस में एक‌ मैंगजीन ‌में पैगंबर मोहम्मद के‌ विवादित कार्टून को‌ लेकर भोपाल‌ ‌में बड़ा प्रदर्शन ‌करने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर अब प्रशासन ने अपना शिकंजा कर दिया है। पिछले गुरुवार को पुराने भोपाल के इकबाल मैदान बड़ा प्रदर्शन कर विवादों में घिरे आरिफ मसूद के खिलाफ पुलिस ‌ने एफआईआर‌ दर्ज‌ कर ली है।

‌वहीं आज सुबह नगर निगम ने खानूगांव स्थिति कांग्रेस विधायक आरिफ‌ मसूद के कॉलेज और स्कूल ‌में अवैध अतिक्रमण को तोड़ने और बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है। कॉलेज ‌पर  बडे़‌ तालाब के कैचमेंट एरिया में अनधिकृत रूप से कब्जा करने और अवैध निर्माण ‌करने का आरोप है। 
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर FIR- भोपाल मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद सहित सात लोगों पर धर्म के नाम पर नफरत फैलाने के आरोप में आईपीसी की धारा 153 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब कांग्रेस विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। राजधानी के तलैया थाने में धर्म संस्कृत समिति के महामंत्री डॉ दीपक रघुवंशी की शिकायत पर‌ इकबाल ‌मैदान‌ में हुए प्रदर्शन ‌को‌ लेकर कांग्रेस विधायक समेत अन्य 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस को लिखित शिकायत में कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने भोपाल के इकबाल मैदान में आयोजित प्रदर्शन के जरिए लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया हैं कि इकबाल मैदान में विधायक आरिफ मसूद द्वारा उन्मादी भीड़ एकत्रित कर फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया तथा इस दौरान भाषण दिए गए जिससे की धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं। विधायक मसूद के ऐसे कृत्य से हिंदू जनमानस के साथ-साथ अत्यंत आक्रोश व्याप्त है‌ और इससे भारत और‌ फ्रांस के संबंध पर प्रभाव पड़ने की भी आशंका है।
 
गृहमंत्री ने कार्रवाई को ठहराया सहीं- वहीं‌ कांग्रेस ‌विधायक आरिफ मसूद‌ एफआईर दर्ज होने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने‌ कहा‌ कि प्रदेश में कानून का राज है और जो भी कानून ‌तोड़ेगा‌ उस पर‌ कानून के अनुसार  कार्रवाई हो गई‌ है। वहीं गृहमंत्री ने‌ कांग्रेस ‌विधायक के प्रदर्शन को लेकर कमलनाथ और कांग्रेस ‌विधायक पर भी निशाना साधा है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान सरकार से बातचीत करना व्यर्थ, सेना के साथ करना चाहता हूं बातचीत : इमरान खान

Chhattisgarh : दुर्ग में अवैध रूप से रह रहीं 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Karnataka : बेलगावी में मठ का प्रमुख बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो...

Corona के नए वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं, सावधानी अब भी जरूरी

अगला लेख