biodatamaker
✕

Ground Report : नेशनल हाईवे पर बिना फास्टैग दोगुना चुकाना पड़ रहा टोल,स्टेट हाईवे पर फिलहाल राहत

विकास सिंह
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (15:30 IST)
भोपाल। अगर आप आज नेशनल हाईवे से गुजर रहे है और आप की गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा है तो आपकी यात्रा महंगी हो जाएगी। आप को अपनी यात्रा के रूट पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर निधार्रित राशि की तुलना में दोगुने शुल्क का भुगतान करना होगा। आज पहले दिन ही कई टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग के यात्रा करने पर लोगों को दोगुना टोल शुल्क का भुगतान करना पड़ा। भोपाल से कानपुर की यात्रा करने वाले दीपक शर्मा को भी आज से गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और उनको निर्धारित टोल से अधिक भुगतान देना पड़ा। उन्होेंने 70 रुपए के टोल की जगह 140 रुपए टोल टैक्स चुकाना पड़ा।     

दरअसल आज से नेशनल हाईवे पर पड़ने वाली सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है अब इन टोल प्लाजा पर आप नगद भुगतान नहीं कर सकेंगे। ऐसे में अगर आप बिना फास्टैग के इन टोल प्लाजा से गुजरते है तो आपको तय शुल्क से दोगुना शुल्क देना होगा। एनएचएआई ने फिलहाल सभी टोल प्लाजा पर गाड़ियों में फास्टैग लगाने के लिए विशेष काउंटर लगाए है। इन टोल प्लाजा पर गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पेपर और एक पहचान पत्र के आधार पर ऑन द स्पॉट फास्टैग बनाए जा रहे है।  
 
वहीं मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के हाईवे को फिलहाल फास्टैग से छूट दी गई है  लेकिन जल्द ही स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया जाएगा। भोपाल के 11 मील बायपास के टोल प्लाजा के मैनेजर मनोज दांगी 'वेबदुनिया' से बातचीत में कहते हैं कि फिलहाल मप्र सड़क विकास निगम के प्रदेश में 75 टोल प्लाजा पर अब भी नगद भुगतान की सुविधा भी है लेकिन सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग स्क्रैनर लगाए जा रहे है। जहां तक बात भोपाल के 11 मील बयापास टोल प्लाजा की है तो यहां सभी गेटों को स्कैनर से लैस किया जा रहा है। सामान्य तौर पर मप्र सड़क विकास निगम के 75 टोल प्लाजा पर सिर्फ दो लेन ही फास्टैग की सुविधा दी गई है।     
क्या होता है फास्टैग?-फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है। फास्टैग एक रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान टैग है जिसे गाड़ियों के आगे के शीशे पर लगाया जाता है। टोल प्लाजा पर गुजरने पर वहां लगा सेंसर इसे रीड करता है और जब फास्टैग लगी हुई आपकी गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरती है तो टोल टैक्स फास्टैग से जुड़े प्रीफेड या बचत खाते से खुद ही कट जाता है। नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग के ऑटोमैटिक स्क्रैनर लगाए गए है इसके साथ ही हैंडल स्क्रैनर की सुविधा भी उपलब्ध है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख