Hanuman Chalisa

भोपाल हवाई अड्डे पर फोन कर दी विमान अपहरण की धमकी, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 9 जून 2021 (11:52 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर के हवाई अड्डों से विमान का अपहरण कर पाकिस्तान ले जाने की फोन पर कथित धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार देर रात यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर शुजालपुर कस्बे से पकड़ा है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इस बीच दोनों हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।

ALSO READ: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
 
भोपाल के गांधीनगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण शर्मा ने बुधवार को बताया कि भोपाल हवाई अड्डे पर फोन करके विमान को अगवा कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी देने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार देर रात शुजालपुर से पकड़ा गया है। युवक से सघन पूछताछ की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के बाद युवक की गिरफ्तारी की जा सकती है। भोपाल के राजा भोज विमानतल पर मंगलवार को लगभग 5 बजे फोन कर भोपाल और इंदौर के हवाई अड्डे से विमान को अगवा कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद हवाई अड्डा प्रबंधन द्वारा मामले की शिकायत गांधी नगर पुलिस थाने में की गई।
 
भोपाल हवाई अड्डे की सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि विमान अपहरण की धमकी का फोन आने के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं हवाई अड्डा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर शाम को भोपाल से मुंबई जाने वाली उड़ान को सख्त जांच के बाद यहां से रवाना किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका देखता रह गया और ईरान ने कमा लिए $45 बिलियन! जानिए क्या है समुद्र में छिपे 'Ghost Fleet' का रहस्य?

शिक्षाविद, कर्मणायोगी, समाज को समर्पित स्व.आनंदस्वरूप मिश्र की स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन

बिहार में क्या सम्राट चौधरी बनेंगे भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, नाम के एलान से पहले कई संकेत?

खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, 2023 का रिकार्ड नहीं टूटा इस बार

दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे, जानिए क्या है एक्सप्रेस-वे की खासियत?

अगला लेख