Hanuman Chalisa

ढाबे में छप रहे थे नकली नोट, पुलिस ने मारा छापा

Webdunia
सोमवार, 3 जुलाई 2017 (11:39 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस ने एक ढाबे पर छापा मारते हुए वहां से नकली नोट छपाई का खुलासा करते हुए कई नकली नोट बरामद किए हैं।
 
बदरवास थाना क्षेत्र तहत आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस ढाबे से पुलिस को नकली नोट छापने का कागज और प्रिंटर भी बरामद हुआ है। ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज  करके उसकी तलाश की जा रही है।
 
बदरवास नगर निरीक्षक प्रेम प्रकाश मुद्गल ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एक ट्रक चालक ने बदरवास के पास एक ढाबे से नकली नोट दिए जाने की शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने कल देर रात उस ढाबे पर छापा मारा तो वहां से नोट छापने का कागज और प्रिंटर बरामद किया गया।
 
ढाबे की तलाशी के दौरान वहां से दो हजार, पांच सौ, 100 और 50 के भी कई नकली नोट जब्त किए हैं। ढाबा संचालक रुपेश शर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

क्षेत्रीय तनाव के बीच पकिस्तान बढ़ा सकता है रक्षा खर्च

भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!

अगला लेख