Hanuman Chalisa

Pls help children: सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले बार-बार सोचें...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 मई 2021 (12:20 IST)
इंदौर। सोशल मीडिया पर इंदौर शहर की एक बच्ची का फोटो वायरल होता है और मदद की अपील जारी हो जाती है, यहां तक कि राज्य के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी इस वायरल मैसेज के आधार पर जरूरी दिशा-निर्देश भी दे देते हैं। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि जिस व्यक्ति ने यह फोटो वायरल किया, क्या उसने हकीकत जानने की कोशिश की कि वाकई इस बच्ची को मदद जरूरत है भी या नहीं। 
 
शिवराज जी ने वायरल मैसेज पर रिट्‍वीट भी किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। जिम्मेदार अधिकारियों ने मासूम बच्ची के पिता से संपर्क भी किया गया। बच्ची के पिता नीरज विश्वकर्मा ने विनम्रतापूर्वक यह कहते हुए मदद की पेशकश ठुकरा दी कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। 
 
बच्ची के पिता नीरज विश्वकर्मा ने वेबदुनिया से बातचीत में बताया कि उनकी बेटी उनकी सर्वेंट के बच्चों के साथ खेलती है। ...और सर्वेंट का पति फल की दुकान लगाता है। ऐसे में उनकी बेटी भी खेलते-खेलते वहां बैठ गई होगी। हालांकि वे यह भी कहते हैं कि फोटो वायरल करने वाले का इंटेशन गलत नहीं रहा होगा, लेकिन वायरल करने से पहले पूरी तहकीकात अवश्य करना चाहिए। 
<

@ChouhanShivraj ji Pls help these children. https://t.co/SFT9qfjsbB

— Amish Devgan (@AMISHDEVGAN) May 18, 2021 >
नीरज ने कहा इस फोटो के वायरल होने के बाद मेरे परिचितों के लगातार फोन आने लगे। उन्होंने मुझसे पूछा कि ऐसा क्या हो गया कि आपको इस तरह मदद की जरूरत पड़ गई। उन्होंने कहा कि मुझे लोगों को बार-बार समझाना पड़ा कि मुझे किसी प्रकार की मदद की जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ने पर मैं दूसरों की मदद करने में सक्षम हूं।
 
विश्वकर्मा ने कोरोना काल में मुद्दे को गंभीरता से लेने के लिए मुख्‍यमंत्री का शुक्रिया अदा किया और अपील की है कि इस दौर में जो असली जरूरतमंद हैं, उनके लिए इसी तरह शासन-प्रशासन सक्रियता दिखाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी फोटो या जानकारी वायरल करने से पहले हम उसकी असलियत की पुष्टि जरूर करें। ताकि इस तरह की स्थिति निर्मित न हो।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

Surat Diamond Bourse : ऐसी इमारत बनाई है कि किसी को भी ईर्ष्या हो जाए : हर्ष संघवी

Pakistan की कोलकाता तक हमले की धमकी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जवाब- दुस्साहस का मिलेगा निर्णायक जवाब

सूरत मनपा चुनाव: 120 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पैनल तैयार, कई दिग्गजों के कटे टिकट

अगला लेख