ramcharitmanas

इंदौर में पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़, 2 लुटेरों को लगी गोली

Webdunia
रविवार, 12 जुलाई 2020 (08:29 IST)
इंदौर। एक्सिस बैंक की एक स्थानीय शाखा में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के 2 आरोपी यहां पुलिस के साथ रविवार तड़के कथित मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी हो गए।

गोलीबारी के दौरान भागते-दौड़ते मोर्चा संभालने के दौरान 5 पुलिस कर्मियों को कथित रूप से जमीन पर गिरने से मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि एक्सिस बैंक की परदेशीपुरा स्थित शाखा में शुक्रवार दोपहर चार हथियारबंद बदमाशों ने बैंक कर्मियों को पिस्तौल दिखाकर उनसे 5.35 लाख रुपए लूट लिए थे।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की तलाश के दौरान सुपर कॉरिडोर क्षेत्र के एक पुल के नीचे रविवार तड़के कुछ लोगों की संदिग्ध हरकत देखे जाने पर पुलिस दल ने उन्हें सामने आने को कहा, लेकिन छिपे बदमाशों ने पुलिस दल पर कथित रूप से गोलीबारी शुरू कर दी।

शर्मा ने बताया कि जवाब में पुलिस दल ने आत्मरक्षा के लिए गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में दो बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं। इनमें से एक की पहचान मुख्य आरोपी अंकुर चौकसे (30) के रूप में हुई है, जिसने एक्सिस बैंक शाखा में लूट के दौरान एक महिला कैशियर से नकदी छीनी थी। गोलीबारी में जख्मी दूसरे बदमाश का नाम शुभम कार्डे (24) है जो लूट के दौरान बैंक में पिस्तौल लहरा रहा था।

आईजी ने बताया कि कथित मुठभेड़ के दौरान तीसरा बदमाश शुभम वर्मा (20) भागने की कोशिश के दौरान जमीन पर गिर पड़ा और उसे भी पैर में चोट आयी है। बैंक लूट के बाद इस वारदात का चौथा आरोपी रोहित यादव (30) इंदौर छोड़ कर भाग गया था। यादव को पुलिस ने शिवपुरी जिले से गिरफ्तार किया है।

शर्मा ने बताया, ‘गोलीबारी के दौरान एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), एक शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी), दो थाना प्रभारी और एक आरक्षक भागते-दौड़ते मोर्चा संभालने के दौरान उबड़-खाबड़ जमीन पर गिरने से घायल हुए हैं। इन सबको मामूली चोटें आई हैं।‘

आईजी ने बताया कि बैंक लूट के आरोपियों से 3.10 लाख रुपये और दो पिस्तौल बरामद की गयी हैं। कथित मुठभेड़ में घायल तीनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि लूट की वारदात में निजी एजेंसी के एक सुरक्षा गार्ड को बदमाशों से मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो इस अपराध के दौरान बैंक शाखा में ही तैनात था।

शर्मा ने यह भी बताया कि उषा नगर में बुधवार को एक घर में घुसने के बाद महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़ने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक अन्य निजी सुरक्षा एजेंसी का चौकीदार भी शामिल है जिसने आरोपियों को वारदात के लिये हथियार मुहैया कराये थे।

आईजी ने बताया कि डकैती के नौ आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा और दो चाकुओं के साथ लूट की 15,000 रुपए की नकदी तथा जेवरात बरामद किए गए हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

नवीनतम

Reliance का Ice Cream Market में बड़ा दांव! ₹10 से शुरू होगी Bombay Creamery की आइसक्रीम, जानें क्या है खास

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

ट्रंप की टैरिफ नीति से बिगड़े समीकरण, भारत, चीन और रूस के गठबंधन से बढ़ेगी अमेरिका की टेंशन

अगला लेख