biodatamaker
✕

मप्र में 43 लाख घरों में दिए जाएंगे बिजली कनेक्शन

Webdunia
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (23:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सौभाग्य सहज बिजली योजना की केन्द्र और राज्य सरकार की पहल पर ऐसे सभी घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है, जो वर्षों से इसके अभाव में रोशनी से वंचित थे। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के नौ लाख 17 हजार 707 घरों में बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है तथा विद्युत कनेक्शन से वंचित 43 लाख घरों को आगामी अक्‍टूबर तक बिजली कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।


आधिकारिक तौर पर आज यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के तीन जिले इन्दौर, नीमच और मंदसौर ऐसे हैं, जिनके शत-प्रतिशत घर सौभाग्य योजना के शुरू होने के बाद बिजली से जगमग हो चुके हैं। बिजली विभाग का अमला दूरदराज बसे गांवों तक पहुंचकर बिजली कनेक्शन विहीन घरों को बिजली मुहैया करवा रहा है।

इस योजना के क्रियान्वयन में तीन विद्युत वितरण कंपनी और उनका अमला पूरी तरह सक्रिय है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को क्षेत्र के 20 जिलों के 16 लाख 80 हजार 427 कनेक्शन विहीन घरों को बिजली से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।

कंपनी ने अब तक दो लाख 73 हजार 50 घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने क्षेत्र के 16 जिलों के 16 लाख 24 हजार 300 बिजली कनेक्शन विहीन घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार लाख पांच हजार 495 घरों को रोशन किया है।

इसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने क्षेत्र के 15 जिलों में छह लाख 29 हजार बिजली कनेक्शन विहीन घरों को बिजली सुविधा मुहैया करवाने का लक्ष्य है जिनमें दो लाख 38 हजार 634 घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

इस योजना में 60 प्रतिशत राशि केन्द्र से अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाई जा रही है। शेष 40 प्रतिशत राशि का प्रबंध राज्य शासन एवं तीनों विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जा रहा है। योजना में आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े हितग्राहियों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अन्य हितग्राहियों से 500 रुपए की राशि 10 किश्तों में मासिक विद्युत बिल के साथ ली जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख