Biodata Maker

डॉ. सर हरिसिंह गौर की जीवनी पाठ्‍यक्रम में शामिल करें

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016 (20:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में विचार विभाग के चेयरमैन भूपेन्द्र गुप्ता 'अगम' ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को एक पत्र लिखकर मांग की है कि डॉ. सर हरिसिंह गौर की जीवनी पाठ्‍यक्रम में शामिल करें। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा और विकास की अलख जगाने में उनका अविस्मणीय योगदान रहा है। यही नहीं, हरिसिंह गौर ने अपनी समस्त निजी संपत्ति दान करके देश के सबसे पिछड़े अंचल बुंदेलखंड में शिक्षा का प्रकाश फैलाया। 
भूपेन्द्र गुप्ता ने पत्र में लिखा कि देश में अलीगढ़ विश्वविद्यालय तथा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय खोले गए थे तो वे धार्मिक पहचान के साथ ही जनता के चंदे से खोले गए थे, किंतु पूर्णत: निजी संपति के दान से राष्ट्रीय पहचान के साथ भेदभावरहित शिक्षा के स्मारक के रूप में सागर विश्वविद्यालय ने भारतीय भावना को मजबूत किया, जिसने बुंदेलखंड क्षेत्र के करोड़ों निवासियों को अनुप्राणित किया और गौरवपूर्ण शिक्षा का प्रकाश दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि डॉ. सर हरिसिंह गौर की स्मृति और उनके ऐतिहासिक योगदान को अक्षुण्ण रखने के लिए कक्षा पांच की पाठ्‍य पुस्तकों में उनकी जीवनी शामिल करें। 
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

युद्ध का असर: होली के बाद खुलते ही शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1684 अंक टूटा

4 March Top Stories : देशभर में होली की धूम, महायुद्ध के बीच शेयर बाजार लाल, मोजतबा को ईरान की कमान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

अगला लेख