rashifal-2026

डीपीएस बस हादसा : स्कूल के परिवहन अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 7 जनवरी 2018 (13:09 IST)
इंदौर। भीषण हादसे की शिकार स्कूल बस में लगे गति नियंत्रक (स्पीड गवर्नर) में गड़बड़ी के खुलासे के बाद पुलिस ने निजी स्कूल के परिवहन अधिकारी समेत तीन लोगों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों और बस ड्राइवर की मौत हो गई थी।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनोज कुमार राय ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के परिवहन अधिकारी चैतन्य कुमावत, स्थानीय फर्म सुविधा ऑटो गैस के संचालक नीरज अग्निहोत्री और इस फर्म के कर्मचारी जलज मेश्राम को भारतीय दंड विधान की धारा 304 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।
 
राय ने जांच के हवाले से बताया कि फिलहाल अग्निहोत्री की निजी फर्म स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगाने के लिये परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत नहीं है। इसके बावजूद फर्म संचालक ने कुछ रकम लेकर डीपीएस की बस में स्पीड गवर्नर लगाने का फर्जी प्रमाण पत्र कथित तौर पर बगैर किसी जांच-पड़ताल के जारी कर दिया। इस प्रमाण पत्र के आधार पर परिवहन विभाग ने निजी स्कूल की बस को फिटनेस प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की जांच में पता चला है कि​ हादसे के वक्त स्कूल बस 60 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही थी, जबकि परिवहन विभाग के नियमों के मुताबिक इस वाहन में स्पीड गवर्नर लगने के बाद उसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा नहीं होनी चाहिये थी।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और तीनों आरोपियों पर जालसाजी तथा अन्य अन्य सम्बद्ध आरोपों को लेकर कानूनी धाराएं बढ़ायी जायेंगी। कनाड़िया क्षेत्र के बायपास रोड पर पांच जनवरी की शाम डीपीएस की तेज रफ्तार बस इस कदर अनियंत्रित हो गयी कि वह डिवाइडर फांदकर समानांतर लेन में जा घुसी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गयी थी।
 
हादसे में छह से लेकर 13 वर्ष की आयु वाले चार स्कूली बच्चों के साथ बस ड्राइवर की मौत हो गई थी। दुर्घटना में बुरी तरह घायल छह स्कूली बच्चों और स्कूल बस के कंडक्टर का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख