Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नवगठित मोहन कैबिनेट की बैठक में मिशन लोकसभा पर चर्चा, विभागों का बंटवारा भी जल्द

हमें फॉलो करें नवगठित मोहन कैबिनेट की बैठक में मिशन लोकसभा पर चर्चा, विभागों का बंटवारा भी जल्द
, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (17:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद आज  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में मंत्रियों के बैठक कर सरकार की एजेंडे को विस्तार से बताया। बैठक में मुख्यमंत्री ने साथी मंत्रियों के साथ सरकार की जनकल्याण से संबंधित योजनाओं, विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों और संकल्प पत्र के बिन्दुओं पर चर्चा की।

बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ चर्चा की और चुनाव को देखते हुए मंत्रियों को अभी से प्राथमिकता तय करके काम में जुटे जाने को कहा। इसके साथ बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को यात्रा को लेकर जागरूकता के साथ सक्रिय भागीदारी करने के निर्देश दिए।

विभागों का बंटवारा जल्द-सोमवार को डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में विस्तार के बाद अब सबकी निगाहें मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारें पर लग गई है। आज अनौपचारिक कैबिनेट बैठक में भी मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे पर चर्चा हुई जिसके बाद अब मंत्रियों के बीच जल्द विभागों का बंटवारा हो सकता है। सरकार में दोनों उपमुख्यमंत्रियों और कैबिनेट विस्तार में शामिल किए गए दिग्गज नेताओं को बड़े विभागों का जिम्मा दिया जा सकता है। गौरतलब है कि सोमवार को हुए कैबिनेट विस्तार में 18 कैबिनेट मंत्री बनाए गए है, वहीं मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम पहले ही शपथ ले चुके है।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वृंदा करात से लेकर कपिल सिब्‍बल तक, क्‍यों बना रहे अयोध्‍या राम मंदिर समारोह से दूरी, संजय राउत ने किसे कहा भगोड़ा?