Festival Posters

पुलवामा आतंकी हमले पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी से किए कई सवाल

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (19:51 IST)
भोपाल। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर जहां पूरे देश में गुस्सा है, पूरे देश में एक सुर में पकिस्तान से बदला लेने की मांग उठ रही है, वहीं इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर आतंकी हमले को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
 
दिग्विजय सिंह ने आतंकी हमले के पीछे इंटेलिजेंस फेल्योर को बताया है। दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी से सवाल किया है कि केंद्र सरकार क्या इंटेलिजेंस फेल्योर की जांच कराएगी? दिग्विजय ने सवाल किया है कि क्या इंटेलिजेंस फेल्योर के लिए क्या एनएसए अजीत डोभाल जिम्मेदार नहीं हैं?
 
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि मैं इस कायराना हमले की निंदा करता हूं और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। क्या मोदीजी आपको याद है किस सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकवादी मसूद अजहर को छोड़ा था? आतंकवादियों से समझौता करना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है।
 
2500 सीआरपीएफ जवानों का कॉनवॉय जा रहा था और आने-जाने वाली गाड़ियों को सर्च क्यों नहीं किया गया? इतनी बड़ी घटना हो गई और क्या आईबी एवं रॉ को जानकारी नहीं मिल पाई? क्या यह इंटेलिजेंस फेल्योर नहीं है? क्या केंद्र सरकार इसकी जांच करेगी? क्या एनएसए की जिम्मेदारी नहीं है? क्या जेश-ए-मोहम्मद ने दो दिन पहले आत्मघाती धमाका करने की धमकी दी थी? यदि दी थी तो राज्य सरकार और केंद्र सरकार क्या करती रही? इस बारे में क्या मोदीजी कुछ प्रकाश डालेंगे?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी 'सुनीता विलियम्स, बालिकाओं को मिल रहा ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने का अवसर

बांग्लादेश में 'तारीक रहमान युग' की शुरुआत के साथ ही भारत की 3 बड़ी चिंताएं

Google Pixel 10a का धमाका, आज होगा लॉन्च, जानें भारत में संभावित कीमत और 'सबसे दमदार' फीचर्स

मध्यप्रदेश बजट में किसी नए टैक्स का एलान नहीं, 8वीं तक के बच्चों को ट्रेटा पैक दूध फ्री, 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का एलान

'स्किल हब' बनेगा उत्तर प्रदेश, 'कौशल कनेक्ट सेल' से युवाओं को सीधे मिलेगा रोजगार

अगला लेख