Hanuman Chalisa

दिग्गी के बिगड़े बोल, भगवा पहनकर मंदिरों में हो रहे हैं दुष्कर्म

विशेष प्रतिनिधि
मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (17:00 IST)
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने एक बार फिर भगवा को लेकर विवादित बयान दिया है। भोपाल के मिंटो हाल में संत समागम में दिग्विजय ने कहा कि आज सनातन समाज को बदनाम किया जा रहा है।
 
देशभर से आए साधु संतों को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि आज भगवा पहनकर बालात्कार हो रहे हैं। इतना ही नहीं मंदिरों में भी बलात्कार हो रहे हैं। इसके साथ ही दिग्विजय ने कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग आज चूरन बेच रहे हैं। 
 
दिग्विजय सिंह ने ऐसे लोगों सनातन धर्म को बदनाम करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देश के मठ-मंदिर राजनीति के अड्डे बनते जा रहे हैं। इसलिए हमे प्रयास करना होगा कि इसका राजनीतिक उपयोग नहीं हो। उन्होंने सरकार से मंदिर में पुजारी नियुक्त करने का काम मठ मंदिर समिति को देने की मांग की है।
 
जय सियाराम का नारा दिया : संत समागम में दिग्विजयसिंह ने कहा कि जय श्रीराम के नारे की जगह जय सियाराम का नारा दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब हम जय श्रीराम का नारा बोलते हैं तो हम सीता माता को क्यों भूल जाते हैं?
 
भाजपा ने कसा तंज : दिग्विजय सिंह ने भले ही यह बात अपने विरोधियों पर निशाना साधते के लिए कही हो, लेकिन भाजपा ने इस बयान को लपकते हुए इसे संत समाज का अपमान बता डाला। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए इसकी निंदा कर डाली। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के राष्ट्र के प्रति भाव का इससे ही पता चलता है कि दिग्विजय सिंह को भगवा में रेपिस्ट नजर आ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

Fact Check: इंडिया AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी का 'चीनी रोबोट' विवाद; क्या है पूरी सच्चाई?

गुजरात में SIR का दिखा असर, चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम मतदाता सूची, जानिए कितने वोटर्स के कटे नाम

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर बड़ी साजिश नाकाम — संदिग्ध IED को सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में हैवानियत, TTE ने चलती ट्रेन में लड़की से रेप किया, बगैर टिकट चढ़ी थी लड़की

AI समिट में रोबो डॉग को लेकर बवाल — गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया से हटाया गया

अगला लेख