Hanuman Chalisa
✕

सुरेश, भला 50 साल का रिश्ता कोई यूं तोड़ता है...

सुरेश पचौरी के कांग्रेस छोड़ने पर बोले दिग्विजय सिंह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 9 मार्च 2024 (16:24 IST)
Digvijay Singh comment on Suresh Pachauri: कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और उनके समर्थकों द्वारा कांग्रेस छोड़ने के मुद्दे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा ही भावुक ट्‍वीट किया है। उन्होंने कहा- सुरेश, भला 50 साल का रिश्ता कोई यूं तोड़ता है...आपको तो संघर्ष के दिनों में संबल बनकर साथ खड़ा होना था।
 
क्या राम की मर्यादा भूल गए? : दिग्विजय ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा- क्या धर्म यह नहीं सिखाता कि अपनों के सुख-दुख में साथ रहें? राम मंदिर में आस्था उचित है, लेकिन राम की मर्यादा को क्यों भूल गए? सच का साथ देने के लिए संघर्ष के पथ पर निस्वार्थ चलने की सीख ही राम के प्रति सच्ची आस्था होती। बाक़ी सब स्वार्थ है। 
ALSO READ: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, संजय शुक्ला समेत कई दिग्गज भाजपा में शामिल
राम की सीख तो यह नहीं थी : उन्होंने कहा कि जिस नेहरू गांधी परिवार की बदौलत आपने समाज में नाम और सम्मान कमाया, उसे बेगाना कर गए। वह भी उनके लिए जिनके खिलाफ हम सब ने सारी लड़ाई लड़ी। अब बीजेपी कह रही है कि आप उनके ही थे और घर वापस लौट रहे हैं। ख़ैर आप जो भी करें.. मगर राम के नाम पर न करें। यह राम की सीख तो नहीं है। 
<

सुरेश, भला 50 साल का रिश्ता भी कोई यूं तोड़ता है.. आपको तो संघर्ष के दिनों में संबल बनकर साथ खड़ा होना था। क्या धर्म यह नहीं सिखाता कि अपनों के सुख-दुख में साथ रहें? राम मंदिर #RamMandir में आस्था उचित है लेकिन राम की मर्यादा को क्यों भूल गए?
सच का साथ देने के लिए संघर्ष के पथ पर…

— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 9, 2024 >
दिग्विजय की पोस्ट पर क्या बोले यूजर्स : दिग्विजय सिंह की पोस्ट के जवाब में कई लोगों ने कमेंट किए। समर सिंह ने लिखा- हुकुम जब जहाज में पानी भरने लगता है तो सबसे पहले चूहे बाहर निकलते हैं, संयमशील मर्द ही आखिरी तक टिके रहते हैं। अरुणेश यादव ने लिखा- पता नहीं लोगों का जमीर क्यों मर गया। 
 
ईश्वरनाथ झा ने कटाक्ष करते हुए लिखा- जब एक अकर्मण्य बच्चा गली के चार लुच्चे-लफंगों के साथ मिलकर फैसला लेने लगे तो घर के बुजुर्गों के पास पड़ोसियों के यहां जाने के अलावा कोई उपाय नहीं बचता। राजा साहब कम लिखा है ज्यादा समझने की जरूरत है।
म्यूजिकल मोंक ने लिखा- धर्म का साथ देने पर विभीषण तक अमर हो गया। सुरेश जी तो श्रीराम विरोधी दल के सदस्य मात्र थे। यही तो श्रीराम की सीख है, सही के साथ रहो, धर्म का साथ दो। टवर सिंह ने लिखा- सुरेश पचौरी जी ने जितने भी चुनाव लड़े सब हारे। फिर भी कांग्रेस ने इन्हें 4 बार राज्यसभा भेजा। केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष बनाया, संगठन में महत्वपूर्ण पद दिए और आज विषम परिस्थिति में पाला बदल लिया।
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, इंदौर के पूर्व विधायकद्व संजय शुक्ला और विशाल पटे और धार संसदीय सीट से पूर्व पार्षद गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी एवं कुछ अन्य नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

अगला लेख