कभी हॉकी स्टिक नहीं पकड़ी, फि‍र राजीव गांधी के नाम पर खेल सम्मान क्यों था?

Webdunia
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (20:03 IST)
इंदौर, देश के सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ से बदलकर “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न” किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि इस अलंकरण का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखे जाने का कोई औचित्य ही नहीं था।

मिश्रा ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मन की गहराइयों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने खेल रत्न सम्मान का नाम बदलकर इसे मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने की घोषणा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज तक समझ नहीं सका हूं कि खेल रत्न सम्मान राजीव गांधी के नाम पर क्यों था? उन्होंने तो अपने जीवनकाल में कभी हॉकी स्टिक तक नहीं पकड़ी थी।” मिश्रा ने कांग्रेस की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये सरकारें केवल नेहरू-गांधी परिवार की “स्तुति” में इस कदर डूबी थीं कि उन्हें ध्यानचंद जैसी महान हस्ती के नाम पर किसी बडे़ खेल पुरस्कार के नामकरण की बात तक नहीं सूझी थी।

बता दें कि मिश्रा के पास राज्य का कानून मंत्रालय भी है। उन्होंने बताया कि संगठित अपराधों को अंजाम देने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के लिए राज्य सरकार नया कानून बना रही है जिसमें गिरोह चलाने वालों और उनके सहयोगियों के लिए 10 साल तक के कारावास और 30,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान होगा।

मिश्रा ने बताया कि ‘‘मध्य प्रदेश गैंगस्टर निरोधक अधिनियम’’ के रूप में पेश किए जाने वाले इस प्रस्तावित कानून के तहत मुजरिमों की संपत्तियां प्रदेश सरकार द्वारा जब्त भी की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कानून के तहत शराब माफिया, भू-माफिया, खनिज माफिया, वन माफिया, जुए के अड्डे चलाने वाले बदमाशों आदि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

GIS 2025: मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लिखेगी प्रदेश की समृद्धि का नया अध्याय

यूपी, बिहार से लेकर मध्‍यप्रदेश तक, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भयावह भीड़, बेकाबू हो रहे हालात

बागेश्वर धाम पहली बार आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, भव्य हो रही तैयारी

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

अगला लेख
More