dharma sangrah
✕

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

Webdunia
सोमवार, 2 नवंबर 2026 (23:11 IST)
देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब के वाहन को रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी के निधन की घटना के बाद  पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की एफआईआर थाना खातेगांव में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। अवैध शराब के नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था। केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी। 
 
गत 2 नवंबर की रात को सूचना मिलने पर कि अवैध शराब की बड़ी मात्रा एक आयशर गाड़ी क्र. MP-43 H4786 से टिमरनी जिला हरदा से गुजरात ले जाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद के निर्देशन में गठित चार टीमों द्वारा नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी आयशर गाड़ी सांडलपुर फाटा नर्मदा ढाबा के सामने खड़ी दिखाई दी। थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक दिलीप पुरी के द्वारा ड्राइवर को वाहन से नीचे उतरकर वाहन की तलाशी देने कहा गया, तब उक्त आयशर वाहन के ड्राइवर ने थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी निरीक्षक दिलीप पुरी के ऊपर चढ़ा कर अवैध शराब से भरी गाड़ी लेकर वहाँ से भाग गया। उपचार के दौरान निरीक्षक दिलीप पुरी का दुखद निधन हो गया। उक्त घटना में आरक्षक सोहन जाट पर भी चालक द्वारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया जिसमें वह घायल हो गया है।
 

चार टीमें गठित कर किया अपराध का पर्दाफाश 

इस घटना के पश्चात पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की FIR थाना खातेगांव में धारा 103(1), 109(1), 121(2), 3(5) BNS एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। विवेचना में सामने आया कि चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था।

केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब ठेका पाटेन्द्र जायसवाल निवासी बड़वानी के नाम पर है और इसमें राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की तीस-तीस प्रतिशत और पाटेन्द्र की दस प्रतिशत भागीदारी है। पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना राहुल जायसवाल निवासी टिमरनी, जिला हरदा है, जो तीनों दुकानों से अवैध शराब की सप्लाई का नेटवर्क संचालित करता है। राहुल को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। प्रकरण में विजय राव निवासी इंदौर को भी गिरफ्तार किया गया है। 
 
पांच जिलों में टीमें गठित कर दबिश जारी है। फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक श्री उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related News

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

लद्दाख में फिर गरमाई सियासत: सोनम वांगचुक का दावा—घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मुझे किया गया 'हाउस अरेस्ट'

LIVE: पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर दिल्ली में सियासी संग्राम: प्रवेश वर्मा के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

अगला लेख