बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डिप्टी कलेक्टर खराड़ी को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।
एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को शिकायत की थी कि 2016 में बड़वानी के तत्कालीन सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के तौर पर तैनात अभय सिंह खराड़ी ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
बड़वानी की महिला थाना प्रभारी अलका मोनिया ने बताया कि शिकायत के बाद खराड़ी को गुरुवार रात को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी के अनुसार महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी खराड़ी ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। डिप्टी कलेक्टर वर्तमान में उज्जैन में तैनात थे। (भाषा)
Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग ? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य, 5 दिन में बाबा बर्फानी का 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प
Iran : तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज
Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग
'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य