Bhai Dooj
✕

कांग्रेस में शामिल होने के एलान के साथ दीपक जोशी की शिवराज को चुनौती, बुधनी से चुनाव हराने की भरी हुंकार

विकास सिंह
शुक्रवार, 5 मई 2023 (22:07 IST)
भोपाल-लंबे समय से चल रही अटकलों को विराम देते हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी शनिवार को कांगेस में शामिल होंगे। आज देवास में मीडिया से बात करते हुए दीपक जोशी ने कहा कि शनिवार सुबह कांगेस में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह 11 बजे दीपक जोशी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे।

भाजपा छोड़ने पर भावुक हुए दीपक जोशी-आज देवास में मीडिया से बात करते हुए दीपक जोशी ने भाजपा छोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि पिता को सम्मान नहीं मिलने के कारण व्यथित होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। दीपक जोशी ने जब यह बातें कह रहे थे वह भावुक हो उठे। दीपक जोशी ने कहा कि उनकी पिता ने उनको विरासत में ईमानदारी थी लेकिन जिस प्रकार से पिछले कुछ समय से संगठन और सरकार में भ्रष्टाचार और बंदरबांट का मामला चल रहा है उससे दुखी होकर वह पार्टी छोड़ने का निर्णय ले रहे है। उन्होंने कहा कि पिता के सम्मान के लिए वह पिछले ढाई सालों से आवाज उठा रहे थे लेकिन जिम्मेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी।

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अपनी और अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के प्रति भाजपा संगठन और सरकार की घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिता ने उन्हें ईमानदारी और  कथनी करनी में अंतर नहीं करने की जो विरासत सौंपी थी उसको बचाने के लिए वह कांग्रेस में शामिल हो रहे है।

शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ने की हुंकार-पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि वे किसी पद या टिकट के लिए कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। दीपक जोशी ने कहा वह सौदबाजी नहीं करते है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन अग कांग्रेस पार्टी कहेगी, तो वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंहं चौहान और उन्होंने समकालीन राजनीति में काम  किया है और वह उनके दांवपेंच को अच्छी तरह जानते है और कार्यकर्ताओं और जनता के दम पर उनको चुनाव में हराएंगे। दीपक जोशी ने कहा कि देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस इस बार दम दिखाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

एक दिन प्रदूषण हुआ है तो खत्म भी हो जाएगा... दिवाली पर ज्ञान देने वालों पर बरसे CM योगी, सपा-कांग्रेस को भी लपेटा

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

अगला लेख