बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

भोपाल ब्यूरो
सोमवार, 2 दिसंबर 2024 (13:40 IST)
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिल है। पंजाब के सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवान ने धीरेंद्र शास्त्री को जाने से मारने तक की धमकी देते हुए कहा कि अब पंडित शास्त्री की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसके साथ उसने धीरेंद्र शास्त्री को पंजाब तक आने की चुनौती भी दे डाली है। वहीं एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एवं विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने 48 घंटे के अंदर परवाना को गिरफ्तार करने की मांग की है।

क्यों मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी?- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी उनके  मार्च में हरिहर मंदिर को लेकर दिए बयान को लेकर मिली है। सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवान ने धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेंपल से जोड़ा है। मार्च में धीरेंद्र शास्त्री ने अपना एक दरबार लगाया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हरिहर मंदिर में भी पूजा की जानी चाहिए। मंदिर में अभिषेक और रुद्राभिषेक होना चाहिए। उन्होंने कलकी धाम संभल का जिक्र किया था। 2023 में धीरेंद्र शास्त्री खुद हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होते हुए दिखाई दिए थे। साथ ही उन्होंने पीले रंग की पगड़ी भी पहनी थी।

कौन है बरजिंदर परवाना?-बरजिंदर परवाना का जन्म 1984 में हुआ था। वो मूल रूप से पटियाला के राजपुरा का रहने वाला है। 2007 से 2008 के दौरान वो सिंगापुर गया था। वहां पर वो करीब ड़ेढ साल तक रहा और फिर पंजाब वापस आ गया। बाद में परवाना ने दमदमी टकसाला राजपुरा के नाम से एक जत्था बनाया, जिसका मुखिया वो खुद ही बन बैठा। परवाना के खिलाफ शिवसेना नेता सुधीर सुरी की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। किसान आंदोलन में भी परवाना शामिल होते दिखाई दिया। परवाना पर हमेशा भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगते रहते हैं। 2022 में जो पटियाला हिंसा हुई थी वो उसका आरोपी भी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था।

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने बिहार को दी 13500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

नीतीश कुमार ने पहलगाम हमले पर कहा, पूरा देश एकजुट है आतंकवाद के खिलाफ

Pahalgam Attack: गोली से घायल बेटी व्‍हीलचेयर पर पहुंचीं कब्रिस्तान, अंतिम विदाई में बदहवास हुईं पत्‍नी, बुजुर्ग पिता भी टूटे

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: राष्ट्रीय मूल्यांकन में गुजरात 346 पंचायतों के साथ देश में शीर्ष पर

अगला लेख
More