Hanuman Chalisa

चंबल पुल में दरार, ठप हुआ यातायात

Webdunia
शनिवार, 12 मई 2018 (13:46 IST)
सांकेतिक फोटो

भिंड। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले भिंड के इटावा रोड पर स्थित 49 साल पुराने चंबल नदी के पुल में 20 महीने बाद एक बार फिर दरार आ गई है। इस वजह से पुल पर लगभग एक माह तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 


आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि उत्तरप्रदेश के इटावा जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कल से दोनों ओर वाहनों को रोकने के लिए दीवारें बना दी गई हैं। इस पुल पर यातायात बंद होने से वाहनों को 50 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।

भिंड-इटावा को जोड़ने वाले चंबल पुल का निर्माण वर्ष 1969 में हुआ था, लेकिन क्षमता से अधिक भारी वाहनों के इस पुल पर धड़ल्ले से दौड़ने की वजह से यह बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। यह पुल अब तक पांच बार खराब हो चुका है। इससे पहले सितंबर 2016 में इस पुल की एक स्लैब टूट गई थी।

वहीं इस बार फिर से चंबल पुल के छठवें पिलर की दक्षिणी बीम की रोलर बेरिंग खराब हो गई है, जिससे स्लैब काफी नीचे खिसक गया है, जिससे गैप बढ़ गया। यह मामला जब उत्तरप्रदेश प्रशासन के संज्ञान में आया, तो कल से इस पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही सेतु निगम के अफसर अब इसका दो दिन बाद निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट इटावा जिला प्रशासन को सौंपेंगे।

इटावा के अधिकारियों के अनुसार, पुल की मरम्मत होने में कम से कम एक महीने का समय लगेगा। वहीं भिंड कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने देर रात पुल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि चंबल पुल पर यातायात बंद होने की वजह से वैकल्पिक हनुमंतपुरा मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ेगा।

कलेक्टर इलैया राजा टी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से जुड़े अधिकारियों को यह रोड सुधारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि बरही स्थित टोल प्लाजा को बंद रखा जाएगा। अब भिंड से इटावा जाने के लिए लोगों को फूप से भदाकुर, भौनपुरा, छूछरी बाया हनुमंतपुरा, बकेबर होते हुए इटावा पहुंचना पड़ेगा।

इस वजह से उन्हें 50 किलोमीटर का अधिक सफर तय करना पड़ेगा। साथ ही उनका समय भी अधिक खर्च होगा। इसी प्रकार इटावा से भिंड आने वाले लोगों को उदी से चकरनगर, सहसों से हनुमंतपुरा, छूछरी होते हुए फूप आना पड़ेगा। हालांकि फूप पहुंचने से पहले लहार की ओर जाने वाले वाहन सीधे ऊमरी रौन होते हुए निकल जाएंगे, जबकि भिंड वाले वाहन चालकों को फूप से क्वारी पुल होते हुए भिंड जाना होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

अगला लेख