Hanuman Chalisa

महाकाल मंदिर में भस्म आरती में भ्रष्टाचार, अवधेश पुरी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Webdunia
सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (19:14 IST)
भोपाल। विश्वप्रसिद्ध उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। महाकाल मंदिर प्रशासन से जुड़े और महानिर्वाणी अखाड़े के परमहंस डॉक्टर अवधेश पुरी महाराज ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के लिए बनाई गई व्यवस्था पर सवाल उठाया है।
 
'वेबदुनिया' से बातचीत में अवधेशपुरी महाराज ने कहा कि भस्म आरती के नाम पर भष्टाचार हो रहा है, वहीं दर्शन के पास बनाने के लिए मंदिर के आसपास दलालों का एक गिरोह सक्रिय है, जो भक्तों को ठगने का काम करता है। पिछले दिनों मंदिर परिसर में कई दलालों का पकड़ा जाना इसका जीता-जागता सबूत है, वहीं 'वेबदुनिया' से बातचीत में अवधेश पुरी महाराज कहते हैं कि भस्म आरती के लिए अनुमति प्रथा को समाप्त कर देना चाहिए।
 
अवधेशपुरी महाराज ने भस्म आरती के समय मंदिर प्रशासन की उस परंपरा का भी विरोध किया है जिसमें महिलाओं को भस्म आरती के समय मुंह ढंकने के लिए कहा जाता है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र भी लिखा है।
 
मुख्यमंत्री को संबोधित अपने पत्र में अवधेश पुरी ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर भस्म आरती के नाम पर भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है जिसके परिणामस्वरूप विश्व पटल पर महाकाल की छबि धूमिल हो रही है औरश्रद्धालुओं की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भस्म आरती के नाम पर 24 घंटे चल रही सौदेबाजी से महाकाल का आभामंडल प्रदूषित हो रहा है।
 
पुरी ने आगे लिखा कि महाकाल की प्रतिष्ठा की पुनर्स्थापना के लिए भस्म आरती को अन्य 4 आरतियों की तरह ही अनुमति प्रथा से मुक्त किया जाए। जिससे जो श्रद्धालु पहले आएं, वे आगे बैठते चले जाएं तथा नंदी हॉल व गणेश मंडपम् के भरने के बाद एक चलित पंक्ति के माध्यम से भी दर्शनार्थी दर्शन कर सकें जिससे कि सभी को भस्म आरती का लाभ प्राप्त हो और श्रद्धालु दु:खी मन से वापस न जाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख