उज्जैन में आज से मास्क नहीं पहनने वालों को 10 घंटे की खुली जेल और जुर्माना

विकास सिंह
गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (08:40 IST)
ठंड के दस्तक देने के साथ ही मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को एक बार फिर प्रदेश में फिर एक हजार से अधिक (1209) नए कोरोना के संक्रमित मरीज सामने आए है। कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार के बाद अब कोरोना से बचाव के लिए साधन मास्क को लेकर जिला प्रशासन ने फिर सख्ती दिखाना शुरु कर दिया है। कोरोना के हॉटस्पॉट रहे उज्जैन कलेक्टर ने मास्क नहीं पहनने वालों को जुर्माने के साथ 10 घंटे की खुली जेल में रखने का फरमान सुनाया है।
 
मास्क को लेकर आज से उज्जैन में कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के तहत बिना मास्क लगाए बाहर घूमने वालों को जुर्माना लगाने के साथ उल्लंघनकर्ता  व्यक्तियों को 10 घंटे तक खुली जेल में रखा जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकरणों को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में आज से मास्क को लेकर विशेष अभियान चलाने के साथ कई दिशा निर्देश दिए।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में दोबारा लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं,बोले गृहमंत्री,स्थिति सरकार के नियंत्रण में
होम आइसोलेशन वालों के घूमने पर भी कार्रवाई –ऐसे कोरोना पॉजिटिव मरीज जो घर पर आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करवा रहे हैं,से होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि बीच-बीच में जाकर यह देखा जाए कि कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने घर से बाहर तो नही  घूम रहा है। ऐसी स्थिति पाए जाने पर  संबंधित के विरुद्ध महामारी एक्ट में प्रकरण दर्ज करते हुए जुर्माना वसूला जाए। होम आइसोलेशन की जांच के लिए जांच के लिए पृथक से 5 टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More