भोपाल में सड़क पर उतरी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, जमकर झूमाझटकी

विकास सिंह
सोमवार, 13 मार्च 2023 (14:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भोपाल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। राजधानी के जवाहर चौके से शुरु हुए प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन के ओर बढ़े। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोशनपुरा चौराहे पर रोकने की कोशिश की।

इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की अगुवाई में बेरिकेड्स पर चढ़ गए और पुलिस के लगाए गए पहले बेरिकेड्स को तोड़ दिया और आगे बढ़े। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के लगाए गए दूसरे बैरिकेड्स पर चढ़ गए। हंगामे के दौरान कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पुलिस के बैरिकेड्स पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लगातार हंगामे के बाद पुलिस ने पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदड़ने की कोशिश की इसके बाद पहले वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर पीछे धकलने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। झूमाझटकी के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी आई। प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More