sawan somwar

सुरक्षा न मिलने से नाराज कम्प्यूटर बाबा न्यायालय की शरण में

Webdunia
शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (22:41 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में पिछले 15 सालों से काबिज शिवराज सरकार को जड़ से उखाड़ देने की खुली चुनौती देने वाले कम्प्यूटर बाबा न्यायालय की शरण में पहुंच गए हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट में रीट पिटीशन दायर की है, क्योंकि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने रीट पिटीशन में प्रिंसीपल सेकेट्री होम मिनिस्ट्री, आईजी, डीआईजी, कमिश्नर कलेक्टर को पार्टी बनाते हुए विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
 
 
उन्होंने कहा कि मैं लगातार नर्मदा के लिए लड़ रहा हूं। मुझे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं जिसके चलते मैंने अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है जिसके चलते मुझे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। संत समागम होने के बाद मुझे लगातार किसी न किसी माध्यम से धमकियों की जानकारी मिल रही है।
 
कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि मुझे लोकप्रियता की कोई जरूरत नहीं है। मैं नर्मदा को बचाकर रहूंगा। प्रदेश में गौहत्या हो रही है। मठ-मंदिरों के लिए कभी शिवराज कुछ नहीं करवा पाए हैं। शिवराज सरकार निकम्मी सरकार हो गई है। उसने धर्म का मजाक बना दिया है। कोई षड्यंत्र में मेरी मौत हुई या मुझे नर्मदा के लिए मरना पड़ा तो मैं मरने के लिए भी तैयार हूं लेकिन इसके जिम्मेदार शिवराज सिंह होंगे।
 
बाबा के अनुसार शिवराज सरकार ने जो किया है, उससे हम संत समाज बेहद नाराज हैं इसलिए हम शिवराज सरकार को जड़ से उखाड़कर फेंक देंगे। सनद रहे कि बाबा ने सरकार से मिला मंत्री पद त्याग दिया है लेकिन आज तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। इसके बावजूद बाबा से सारी सुविधाएं और सुरक्षा वापस ले ली गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 2000 रुपए से ऊपर के बिजनेस पेमेंट पर लग सकता है MDR चार्ज, जानिए किस पर पड़ेगा असर

LIVE: JPSC एग्जाम में गड़बड़ी के सिलसिले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

असम में बाढ़ का तांडव और केरल में रेड अलर्ट: क्या फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल!

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

अगला लेख