dharma sangrah

सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्टूडेंट्स को दिया मेगा गिफ्ट, जानें कितने छात्रों को मिली ई-स्कूटी, मिले जीवन जीने के मंत्र

विकास सिंह
बुधवार, 5 फ़रवरी 2025 (16:10 IST)
भोपाल।'हमें भारत को महान देश बनाना है। हमारे प्रतिभावान छात्रों को इस बात पर भी विचार करना चाहिए। हमें केवल अपने तक ही सीमित नहीं रहना है, बल्कि पूरे देश के विकास में भूमिका अदा करनी है। हमें अपने अंदर योग्यता के साथ-साथ नैतिकता का भी विकास करना है। नैतिकता ही हमें ऊंचाई की ओर ले जाती है।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्रों से कही। मौका था 5 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर में आयोजित स्कूटी-वितरण कार्यक्रम का।

इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने छात्रों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का उदाहरण दिया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को जीवन के मंत्र दिए। उन्होंने छात्रों को शिक्षक, किसान, नेता, और उद्योगपति बनने के लिए भी प्रेरित किया। उद्बोधन के बाद उन्होंने हजारों छात्रों को ई-स्कूटी प्रदान की।

बता दें, कार्यक्रम के दौरान कंवेंशन सेंटर का हॉल छात्रों से खचाखच भरा था। जैसे ही सीएम डॉ. यादव ने हॉल में प्रवेश किया, वैसे ही छात्रों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर छात्रों के मन की बात भी जानी। उन्होंने छात्रों से पूछा कि वे जिंदगी में क्या बनना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में किसी ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहता है, किसी ने कहा कि वह साइंटिस्ट बनना चाहता है, किसी ने कहा कि वह फॉरेन सर्विस में जाना चाहता है। सीएम डॉ. यादव ने उनकी बातों को सराहा और कई कहानियां सुनाकर उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सीएम डॉ. यादव ने छात्रों को रावण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि रावण के पास सुख-सुविधाओं के लिए सबकुछ था। लेकिन, उसमें नैतिकता की कमी थी। इस वजह से उसका अंत भी हुआ। हमारे अंदर योग्यता तो होनी ही चाहिए, लेकिन नैतिकता भी जरूरी है। नैतिकता ही वह माध्यम है जो हमें जीवन मे ऊंचाई की ओर ले जाता है। प्रतिभावान छात्रों को चाहिए कि वे समाज-राज्य और देश के विकास का भी विचार करके चलें।

इतने छात्रों को मिलीं स्कूटी-गौरतलब है कि बुधवार का दिन प्रदेश के प्रतिभावान छात्रों के लिए बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार ने 7900 छात्रों को ई-स्कूटी प्रदान की।  ये वो छात्र थे, जिन्होंने एमपी बोर्ड के शैक्षणिक-सत्र की 12वीं की परीक्षाओं में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए। स्कूटी देने की यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग संचालित करता है। वह परीक्षा के बाद पूरे प्रदेश से इंटेलिजेंट स्टूडेंट्स के आंकड़े जुटाकर उनका चयन करता है। इससे पहले भी हजारों छात्रों को सरकार स्कूटी दे चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

नवीनतम

किसान ने चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, एक साल बाद मिले तो दीमक चट कर चुकी थी पूरी रकम! [VIDEO]

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

परिसीमन विधेयक पर संसद में सस्पेंस, क्या अगले 10 दिनों में अमित शाह चलने वाले हैं मास्टर स्ट्रोक?

यूपीआई ट्रांजैक्शन चार्जेस पर वित्त मंत्रालय की सफाई: आम जनता के लिए P2P ट्रांसफर पूरी तरह निशुल्क रहेंगे

मध्यप्रदेश में कई जिलों में आफत की बारिश, भोपाल में 7 इंच बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में नदी-नाले उफान पर, निचले इलाके में जलभराव

अगला लेख