Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नदी के बीच टापू पर फंसे 10 बच्चे, रेस्क्यू कर बचाई जान (वीडियो)

Advertiesment
Children's group trapped on island
छतरपुर। धसान काटन नदी के किनारे पेड़ों पर जामुन खाने गए 10 बच्चों का समूह तेज बारिश के कारण आए अचानक बहाव से बीच नदी में टापू पर फंस गया। बच्चों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।


मामला जिले के बड़ा मलहरा विधानसभा के गुलगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीरा के पास हटा घाट पर धसान काटन नदी का है। यहां नदी किनारे लगे पेड़ों पर जामुन खाने गए बच्चों का समूह तेज बारिश के कारण आए अचानक बहाव से बीच नदी में टापू पर फंस गया। जानकारी लगने पर बच्चों के परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। भारी मशक्कत के बाद बच्चों को बचाया जा सका।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चेक बाउंस पर बनेगा और कड़ा कानून, विधेयक लोकसभा में पेश