Narak Chaturdashi
✕

शर्मनाक, कचरे में राष्ट्रपिता

कीर्ति राजेश चौरसिया
गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (11:48 IST)
छतरपुर। मध्यप्रदेश में महापुरुषों के अपमान का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला छतरपुर जिले का ही है जहां जिला पंचायत कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर का अपमान किया जा रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को हरपालपुर थाने में कबाड़ में रखने का मामला सामने आया था।
 
जिला पंचायत कार्यालय में महात्मा गांधी की तस्वीर को कचड़े में फेंक दिया गया है। पहले यह तस्वीर विभाग में ही शोभायमान थी पर जैसे ही नव वर्ष आया इस तस्वीर को अशोभनीय तरीके से कचड़े में फेंक दिया गया।
 
यह कार्यालय कलेक्टरेट परिसर में ही स्थित है और कलेक्टर साहब सहित जिला सीईओ समेत अन्य अधिकारीयों का यहां आना जाना लगा रहता है। बावजूद इसके किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
 
वहीँ इस मामले पर जब हमने वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बात करनी चाही तो वह कुछ भी न बोल सके और मामले से बचने की फिराक में रहे। अब देखना यह होगा कि मामले पर क्या कार्यवाही होती है या यूँ ही महापुरुषों का अपमान अनवरत होता रहेगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख