shiv chalisa

दुल्हन को गोद में लेकर दूल्हे ने लिए सात फेरे...

कीर्ति राजेश चौरसिया
मंगलवार, 6 मार्च 2018 (15:20 IST)
छतरपुर। शादियां तो सभी की होतीं हैं और रोजाना ही होती हैं। पैट आज हुई इस शादी ने अनोखी मिसाल कायम कर रिश्ते और मानवता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
 
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक युवा ने दिव्यांग लड़की से शादी कर उसे अपनी दुल्हन बनाया है। इतना ही नहीं वरमाला के समय स्टेज की कुर्सी पर बैठ कर तो वहीँ मंडप के नीचे दुल्हन को गोद में लेकर पवित्र अग्नि के सात फेरे और सात वचन लिए।
 
हीरालाल राठौर के बेटी रचना राठौर (जो छतरपुर तहसील में पटवारी के पद पर पदस्थ है) की शादी मोहन राठौर (जो व्यवसायी है) से सोमवार को हुई। दरअसल दूल्हा-दुल्हन दोनों की जोड़ी अनोखी है। इसमें दुल्हन रचना दिव्यांग है (बचपन से ही पैरों से असहाय है, जिसे 10 माह की उम्र में पोलियो हो गया था) वहीँ दूल्हा मोहन एक दम सही है।
 
देर शाम दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के दर पर पहुंचा तो शादी कार्यक्रम के दौरान वरमाला के समय आया तो दिव्यांग दुल्हन को उसके भाई/बहन गोद में उठाकर स्टेज पर लेकर आए फिर कुर्सी पर बैठा कर ही वरमाला कर्यक्रम संपन्न कराया ठीक इसी तरह जब सात फेरों का समय आया तो दूल्हे ने अपनी दिव्यांग दुल्हन को गोद में उठाकर अग्नि के सात फेरे लगाए। यह नजारा देख मौजूद लोग भाव विभोर हो गए तो वहीँ दुल्हन की आंख में भी ख़ुशी के आंसू छलक उठे।
 
दुल्हन की बहन और महिला हॉकी खिलाड़ी रीना राठौर ने कहा कि ऐसी शादी उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखी है। नज़ारा देख एक ओर आंख में आंसू आ गए तो वहीँ दूसरी ओर ख़ुशी भी है कि बहन को फेरे लेने के लिए असहाय नहीं होना पड़ा। उसका जीवनसाथी उसे गोद में लेकर फेरे ली रहा था। जिससे दुल्हन सहित सभी बेहद खुश थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 30 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख