suvichar

सीबीएसई 12वीं की कॉपियां गायब, छात्रों का रिजल्ट अटका

Webdunia
बुधवार, 16 मई 2018 (12:31 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की इकॉनोमिक्स की कॉपियां गायब होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सीबीएसई ने पेपर लीक होने के बाद 25 अप्रैल को इस विषय की दोबारा परीक्षा कराई थी। अब उसी परीक्षा की कॉपी गायब होने के बाद लगभग 90 छात्रों का परिणाम अटक गया गई।


सूत्रों के मुताबिक शहर में 3 परीक्षा केंद्र केवी, सिटी सेंट्रल और स्वरूप विद्या निकेतन में परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद केंद्राध्यक्ष ने प्रधान डाकघर में कॉपियों को बोर्ड में भेजने के लिए जमा कराया। डाकघर से 25 अप्रैल की शाम के बाद कॉपियां गायब हो गईं। पोस्ट मास्टर बीएस सिकरवार ने 20 दिन बाद शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ कॉपी और परीक्षा सामग्री चोरी का केस दर्ज कराया है।

सूत्रों ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड अजमेर रीजन की ओर से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। पोस्ट मास्टर सिकरवार के मुताबिक 25 अप्रैल को प्रधान डाकघर के कर्मचारी बिजेंद्र भदौरिया ने कॉपी वाला बैग और एक अन्य बैग बरामदे में रख दिए। रात 8 बजे बैग ग्वालियर ले जाने के लिए आए डाक ठेकेदार किशन कुशवाह को एक ही बैग मिला।

कर्मचारी ने डाक विभाग के अधिकारियों को बताया कि एक ही बैग है। इसके बाद बैग को खोजा, लेकिन बैग नहीं मिला। डाक विभाग की ओर से केंद्राध्यक्ष को सूचना दी गई। उनकी ओर से सीबीएसई के अजमेर रीजन ऑफिस को कॉपी गायब होने के बारे में बताया गया।

पोस्ट मास्टर ने कॉपी गायब होने पर दो कर्मचारियों पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज किया है। पोस्ट मास्टर ने जिन कर्मचारियों पर संदेह जताया है पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुशरणसिंह ने बुधवार को यहां बताया कि प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पोस्ट मास्टर ने अपने विभाग के दो कर्मचारियों पर सीबीएसई की कॉपी और संवेदनशील सामग्री चोरी होने का शक जाहिर किया है। मामले की जांच कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

राज्यसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान: युद्ध से गहराया ऊर्जा संकट, भारत के लिए ‘बड़ी परीक्षा’

राहुल गांधी का बड़ा हमला, विदेश नीति पीएम मोदी की निजी पॉलिसी बनी

LIVE : राज्यसभा में पीएम मोदी बोले, ये संकट देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है

पवित्र दूध भी बना जहर, आंध्रा में दूध से 16 मौतों के बाद इंदौर में हड़कंप, खाद्ध विभाग एक्‍शन में, सैंपलिंग शुरू

अगला लेख