Hanuman Chalisa

सरकारी इंजीनियर ने नौकर को कुत्ते से कटवाया, इलाज के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज

Webdunia
बुधवार, 13 मार्च 2019 (15:01 IST)
मुरैना (मप्र)। घर में मीट पकाने से इंकार करने पर लोक निर्माण विभाग के एक अनुविभागीय अधिकारी ने अपने नौकर को पालतू कुत्ते से कटवाया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नौकर की हत्या करने के आरोप में अधिकारी और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
 
कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह ने बुधवार को बताया कि अदालत के आदेश पर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (सहायक यंत्री) आरके मरमटव और उसके चालक प्रीतम उमरिया के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
 
सिंह ने बताया कि मरमटव ने छह अगस्त 2016 को अपने घर में काम कर रहे नौकर हरजीत सिंह कुशवाह को मीट बनाने से इंकार करने पर गुस्से में आकर अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर एसडीओ ने चालक के जरिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती तो कराया लेकिन डॉक्टर से वास्तविक बीमारी को छिपाकर इलाज कराया। जब इलाज के दौरान कुशवाह की मौत हो गई तो एसडीओ ने कुशवाह के परिवार वालों की मर्जी के बगैर पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसकी अंत्‍येष्टि करा दी।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद कुशवाह की पत्नी ने मुरैना की अदालत में अगस्त 2016 में शिकायत दर्ज कर मामले में न्याय की गुहार की। याचिका पर अदालत ने एसडीओ और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद एसडीओ और उसका चालक घर से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, 18 जुलाई को कैबिनेट की मिलेगी मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज

धार भोजशाला विवाद में मुस्लिम पक्ष को झटका, सुप्रीम कोर्ट का मप्र हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, नाराज भारत ने लिया बड़ा एक्शन

PM मोदी से मिलना चाहते हैं अरविंद केजरीवाल, पत्र लिखकर आखिर क्‍यों मांगा समय?

आगरा के फ्रिज में बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति, वीडियो वायरल; श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

अगला लेख