Hanuman Chalisa

MP : कालीसिंध नदी में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, 2 अन्‍य गंभीर घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 13 जुलाई 2025 (19:05 IST)
Car accident News : मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक पुलिया पर एक कार के अनियंत्रित होकर कालीसिंध नदी में गिर जाने से उसमें सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार 4 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया और उन्हें बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 2 को मृत घोषित कर दिया। जब कार पुल पर से गुजर रही थी तभी सामने से एक ट्रक आ गया और कार चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया। यह हादसा इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
 
कमलापुर थाने के प्रभारी उपेंद्र नाहर ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार चार लोगों को नदी से बाहर निकाला गया और उन्हें बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने जांच के बाद दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया।
ALSO READ: Rajasthan में बड़ा हादसा, टोंक की बनास नदी में डूबे 11 युवक, 8 की मौत, 3 की तलाश जारी
थाना प्रभारी ने कहा कि जब कार पुल पर से गुजर रही थी तभी सामने से एक ट्रक आ गया और कार चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि नदी में गिरने के बाद कार के सभी दरवाजे बंद हो गए और इस कारण सवारियों को निकालने में समय लग गया। नाहर ने बताया कि कांच तोड़ कर लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

अभिजीत दिपके ने छात्रों से मांगी माफी, बोले- आपको पुलिस की हिंसा से नहीं बचा सका

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज UCC पर चर्चा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

जब Gen-Z सड़कों पर उतरी, हिल गईं सरकारें! 5 साल में 5 देशों में गिरी सरकारें, कहीं राष्ट्रपति भागे तो कहीं PM ने छोड़ी कुर्सी

LIVE: CJP के संसद मार्च पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस की 5 FIR; CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

सिक्किम टनल हादसा: मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन से 7 की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

अगला लेख