Publish Date: Sun, 29 Apr 2018 (12:30 IST)
Updated Date: Sun, 29 Apr 2018 (13:38 IST)
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में रविवार को हुए एक दर्दनाक बस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
सुत्रों के अनुसार, मंदसौर से भानपुरा चलने वाली बस रविवार सुबह शामगढ़ के पास अनियंत्रित हो गई जिसके चलते बस पलट गई। घायलों को शामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मंदसौर रैफर किया गया है।
हादसे के वक्त बस में 60 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की, उन्हें बस से बाहर निकाला।