Hanuman Chalisa

बूंद-बूंद के लिए तरसता बुंदेलखंड, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर...

कीर्ति राजेश चौरसिया
बुधवार, 30 मई 2018 (12:37 IST)
बुंदेलखंड में बढ़ते तापमान के साथ बेतहाशा गर्मी अब लोगों की जान पर बन पड़ी है। एक ओर जहां लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं बीमारी और लू के चलते कई लोगों की जानें भी चली गईं। भूजल स्तर गिरने से ज्यादातर जलस्रोतों ने दम तोड़ दिया है। 
 
छतरपुर जिले के ग्राम भियताल में पानी की विकराल समस्या के चलते लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भियताल ग्राम पंचायत में पानी की उपलब्धता बद से बदतर हो चली है। 
 
पूरे गांव की आवादी करीब 5 हजार 500 है। यहां 10 हैंडपंप और 8 सार्वजनिक कुएं हैं, जिनमें से दो अब भी अधूरे पड़े हैं। गांव में मात्र दो हैंडपंप ही अभी काम कर रहे हैं। इनमें भी घंटों हाथ चलाना पड़ता है तब कहीं थोड़ा सा पानी मिल पाता है। अन्य जलस्रोत भी जवाब दे चुके हैं।
 
इलाके में जलसंकट की स्थिति यह है कि लोग कुएं में उतरकर कीचड़ युक्त पानी को साड़ी के पल्लू और चुनरी, दुपट्टे से छानकर भर रहे हैं। फिलहाल सरपंच गांव में टेंकर पहुंचाने और पानी सप्लाई करने की बात कर रहे हैं। कुओं का गहरीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। गांव में टंकियां भी बांटी जा रही हैं। 
 
सरपंच के मुताबिक गांव में नल-जल योजना के तहत बोर हो गया है, जिसमें चार इंची पानी है, लेकिन अभी तक पीएचई विभाग द्वारा बोर में पंप नहीं लगाया गया है। यदि बोर में पंप लग जाए तो समस्या का समाधान चुटकियों में हो जाए पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

जख्मी खामनेई मोजतबा की अमेरिका-ईरान सीजफायर में क्या रही भूमिका, कैसे पर्दे के पीछे चली हाईलेवल कूटनीति, पढ़िए पूरी कहानी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने की तैयारी में मोहन सरकार, दिवाली से पहले हो सकता है एलान

अगला लेख