Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश बजट में लाड़ली बहना के साथ मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना का एलान, 1 लाख सरकारी नौकरी देने का भी वादा

विकास सिंह
बुधवार, 1 मार्च 2023 (11:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश शिवराज सरकार आज सदन में चौथे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रही है। चुनावी साल में पेश किए बजट में सरकार ने कई लोकलुभावन एलान किए। इसके साथ बजट कोई नए कर नहीं लगाकर सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। इसके साथ बजट में सरकार ने एक लाख सरकारी पदों पर नौकरी देने का एलान किया है। बजट में स्कूलों में खाली पदों पर भरने का एलान किया गया। बजट में मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना का एलान भी वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया।

चुनाव साल में सदन में पेश किए गए बजट में प्रदेश की आधी आबादी के वोट को साधने के लिए बजट में कई बड़े एलान किए गए। वित्तमंत्री ने बजट में 5 मार्च से प्रदेश में शुरु होने वाली लाड़ली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान किया। वहीं बजट में महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई योजनाओं का एलान करने के साथ लाड़ली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए बजट प्रवाधान को बढ़ाया गया। 

वहीं वित्तमंत्री का बजट भाषण शुरु होते ही कांग्रेस की ओर से सदन में रसोई गैस के दाम की बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाया गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने  कहा वह मुख्यमंत्री से मांग कर रहे है कि प्रदेश में रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाने का एलान सदन में करें। इस बीच सदन में  वित्त मंत्री ने सदन मेंं बजट भाषण पढ़ते  रहे। वहीं कांग्रेस विधायकों ने बजट भाषण का बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। 

बजट का पिटारा लेकर विधानसभा पहुंचे वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के लिए बजट में विशेष बजट का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही बजट में किसानों के लिए बड़े एलान होने जा रहे है। बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बजट से जनता बजट के चेहरे पर खुशी आएगी।

इससे पहले आज विधानसभा भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में बजट को अंतिम मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बजट मील का पत्थर साबित होगा। अमृत काल में पेश होना वाला बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करेगा।

विधानसभा के बाहर हंगामा- विधानसभा में बजट पेश होने से पहले विधानसभा के बाहर विपक्ष ने जमकर हंगाम किया। कांग्रेस विधायक रसाई गैस के दामों में  हुई बढ़ोत्तरी के विरोध में अपने साथ गैस सिलिंडेर लेकर विधानसभा पहुंचे और विधानसभा भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

CJP Protest : 2 घंटे तक चली CJP की केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग, क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

खुद बनाई चाय, संवाद से लोगों का जीता दिल, देखें सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी के Photos

मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा

LIVE: केन्द्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद

अगला लेख