उपचुनाव के लिए बसपा ने 10 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

अब तक कुल 18 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

विकास सिंह
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (17:41 IST)
मध्यप्रदेश में 28  सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने अपनी दूसरी सूची में 10  उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस से टिकट न मिलने से कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह बौद्ध को बसपा ने भांडेर से उम्मीदवार बनाया है। महेंद्र सिंह बौद्ध के बसपा से चुनाव मैदान में उतरने के बाद अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 
ALSO READ: उपचुनाव में सरकार बनी तो कोरोना से मरने वालों के परिजनों को नौकरी देगी कांग्रेस
इसके साथ पार्टी ने सांची से पूरन सिंह अग्रवाल, सांवेर से विक्रम सिंह गहलोत, ब्यावरा से गोपाल सिंह भिलाला, आगर मालवा से गजेंद्र बंजारिया, मंधाता से डॉक्टर जीतेंद्र वासिंदे, बमोरी से रमेश डाबर,सुवासरा से शंकर लाल चौहान, ग्वालियर पूर्व से महेश बघेल,ग्वालियर शहर से हरपाल मांझी को उम्मीदवार बनाया है। 
 
28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बसपा ने अब तक 18 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।बसपा के चुनाव रण में उतरने के बाद अब ग्वालियर-चंबल में कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

क्या दिल्ली विधानसभा होगी भंग? हरियाणा से मिल रहा है संकेत

live : केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, एक दिन में 10 लोगों की मौत, 10 जिलों में रेड अलर्ट

Maharashtra : महिलाओं को बुर्का बांटतीं नजर आईं शिवसेना विधायक, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

अगला लेख
More