Hanuman Chalisa

इंदौर में जवाहर मार्ग स्थित पुल क्षतिग्रस्त, यातायात रोका

Webdunia
रविवार, 23 सितम्बर 2018 (08:08 IST)
इंदौर। शनिवार को लगातार हुई भारी बारिश के चलते इंदौर के जवाहर मार्ग पर स्थित एक पुल का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। पिलर का हिस्सा ढहने की खबर लगते ही पुल के ऊपर ट्रैफिक रोक दिया गया। 
 
जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के समीप पुल की स्थिति पहले से ही जर्जर थी, लेकिन पिछले कई घंटों से हो रही बारिश के कारण पुल के मध्य के पिलर का बड़ा हिस्सा ढह गया। नगर निगम के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और पुल का मुआयना किया।
 
इधर महापौर मालिनी गौड़ भी अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और पुल की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुल सुधारने के निर्देश दिए। फिलहाल बारिश रुकने के बाद पुल को रिपेयर करने का काम शुरू किया जाएगा। काम के लिए विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि रविवार को अनंत चतुर्दशी का चल समारोह निकलना है और झांकी मार्ग इस पुल से कुछ ही मीटर दूर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका के लुइसियाना में भीषण गोलीबारी, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत, जानिए क्‍या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, बोले- डील नहीं हुई तो भुगतना होगा अंजाम, पावर प्‍लांट और पुल पर होंगे हमले

बढ़ते सड़क हादसों पर Supreme Court हुआ सख्त, जारी किए अहम निर्देश, जानें कौनसे हैं नियम...

अमेरिका में Aerospace, Defense और UFO 10 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और गुमशुदगी से हड़कंप

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पर अमेरिकी रिपोर्ट में 'रेड फ्लैग' का अलर्ट, कहीं ट्रंप को भारी न पड़ जाएं गलबहियां

सभी देखें

नवीनतम

गारबेटा में ‘योगी-योगी’ के नारे: हजारों की भीड़, ममता सरकार पर CM योगी का तीखा हमला

Ayushman Bharat में UP नंबर-1, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर NHA ने किया सम्मानित, मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधा

शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा सुनवाई से हटने की मांग ठुकराई

गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को लोकार्पण: 120 किमी/घंटा की रफ्तार, मेरठ-प्रयागराज होंगे सीधे जुड़े

Harsha Richhariya बनीं हर्षानंद गिरि, उज्जैन में लिया किया संन्यास, संत क्यों आए विरोध में

अगला लेख