फेरों के वक्त गर्भवती थी दुल्हन, पति की गुहार पर विवाह समाप्त

Webdunia
शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (11:11 IST)
इंदौर। अपने जीजा से गर्भवती होने की बात छिपाकर अन्य पुरुष से ब्याह रचाने वाली 28 वर्षीय महिला का विवाह यहां कुटुम्ब न्यायालय ने शून्य घोषित कर दिया। करीब 10 महीने पहले यह शादी हुई थी।
 
दुल्हन के इंदौर स्थित ससुराल पहुंचने के कुछ ही दिन बाद उसके गर्भवती होने राज खुला। शादी से पहले महिला के अपने जीजा से शारीरिक संबंध थे। इसके बाद महिला के 33 वर्षीय पति ने हिन्दू विवाह अधिनियम के तहत कुटुम्ब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और इंसाफ की गुहार की।
 
कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन ने 14 मार्च को सुनवाई के दौरान मामले में पेश सबूतों एवं गवाहों के बयान के आधार पर इस शख्स की याचिका स्वीकार कर उसके विवाह को शून्य घोषित करने का फैसला सुनाया। यह शादी झारखंड में 6 मई 2017 को हुई थी।
 
अदालत ने अपने विस्तृत फैसले में कहा कि यह साबित होता है कि याचिकाकर्ता को विवाह से पहले अपनी पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। याचिकाकर्ता ने विवाह के कुछ दिन बाद संदेह होने पर अपनी पत्नी की सोनोग्राफी भी कराई जिसकी रिपोर्ट से मालूम चला कि वह 6 हफ्ते की गर्भवती है।
 
कुटुम्ब न्यायालय में खुद विवाहिता ने भी अपने पति की याचिका के तथ्यों को स्वीकार किया। हालांकि अपने जीजा से विवाह पूर्व संबंध कबूलने के बाद वह दोबारा मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर नहीं हुई। नतीजतन अदालत ने मामले में महिला के खिलाफ एकपक्षीय कार्यवाही का निर्णय किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

केरल तट के पास लाइबेरियाई मालवाहक जहाज डूबा, चालक दल के सभी 24 सदस्य बचाए गए

पहलगाम हमले पर थरूर बोले, भारतीयों की हत्या करके पाकिस्तान में बैठा व्यक्ति बच नहीं पाएगा

आतंकवाद को खत्म करना देश का संकल्प, पीएम मोदी की 10 बातों से जानिए क्यों खास था ऑपरेशन सिंदूर?

Live: मन की बाद में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है

ओवैसी ने बहरीन में पाकिस्तान की खोली पोल, जानिए क्या कहा?

अगला लेख