Hanuman Chalisa

बलात्कार पीड़िता के परिजन से बोले विधायक- सांसद मिलने आए हैं, इन्हें धन्यवाद दो

Webdunia
शनिवार, 30 जून 2018 (08:20 IST)
इंदौर। मंदसौर में बलात्कार पीड़ित सात वर्षीय स्कूली छात्रा के परिजनों के सामने भाजपा के स्थानीय विधायक सुदर्शन गुप्ता की जुबान इस तरह फिसली कि वह सियासी हलकों से लेकर सोशल मीडिया तक निशाने पर आ गए।
 
भाजपा विधायक ने पीड़ित बच्ची के माता-पिता से कथित तौर पर कहा कि उन्हें क्षेत्रीय भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि वह बच्ची का हालचाल जानने के लिए खासतौर पर मंदसौर से इंदौर पहुंचे।
 
बलात्कार पीड़ित बच्ची मंदसौर से करीब 200 किलोमीटर दूर इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के वॉर्ड में गंभीर हालत में भर्ती है। 
 
मंदसौर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने एमवायएच में डॉक्टरों से बच्ची का हालचाल जाना और इसके बाद उसके माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा सांसद के साथ इंदौर के क्षेत्र क्रमांक-एक के भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता भी थे। 
 
भाजपा विधायक ने एमवायएच में इस मुलाकात के दौरान पीड़ित बच्ची के माता-पिता से कहा, 'माननीय सांसद जी को धन्यवाद दो कि वह आज स्पेशली आपसे मिलने आए।' भाजपा विधायक की इस सलाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
 
उन्होंने कहा, 'क्षेत्रीय भाजपा सांसद ने पीड़ित बच्ची के माता-पिता से मिलकर उन पर कोई अहसान नहीं किया है। यह तो एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में उनका फर्ज था। भाजपा विधायक को अपने संवेदनहीन बर्ताव के लिए बच्ची के परिजनों से माफी मांगनी चाहिए।' 
 
इस बीच, भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता ने अपने बचाव के साथ कांग्रेस पर पलटवार भी किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वीडियो को काट-छांटकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, ताकि सूबे में सत्तारूढ़ दल को बदनाम किया जा सके। 
 
उन्होंने कहा, 'मैं और मंदसौर के भाजपा सांसद पीड़ित बच्ची के परिवार से मिलने सबसे पहले एमवायएच पहुंचे थे। हमने उन्हें हिम्मत बंधाते हुए उनकी हरसंभव मदद का भी भरोसा दिलाया था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह सब दिखायी नहीं दे रहा है। मुद्दाविहीन कांग्रेस वीडियो के कटे-छंटे अंश के बूते बात का बतंगड़ बना रही है।'

सम्बंधित जानकारी

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

क्या 'थलपति' विजय बनेंगे तमिलनाडु के किंगमेकर? जानें TVK का वो गणित जिसने उड़ाई DMK-AIADMK की नींद!

उज्जैन : 200 फुट गहरे बोरवेल में फंसे 3 वर्षीय भागीरथ को बचाने की जंग, 17 घंटों से रेस्क्यू जारी

महंगा हुआ क्रूड, शेयर बाजार में बहार, क्या है 10 शहरों में सोने चांदी के दाम?

यूपी में 13.39 करोड़ मतदाता: चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम सूची, 84 लाख नए वोटर जुड़े

अगला लेख