Hanuman Chalisa

सदस्यता अभियान में शिवराज के 'घर' में ही पिछड़ी भाजपा, सीहोर समेत 48 जिलों में टारगेट से दूर

विशेष प्रतिनिधि
भोपल। मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए सदस्यता अभियान पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर किस तरह उलझ गई है, इसको केवल इससे समझा जा सकता है कि सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में भी पार्टी अभियान का टारगेट अभियान शुरू होने के लगभग एक महीने बाद भी पूरा नहीं कर सकी है।

सीहोर में पार्टी ने 1.25 लाख सदस्य बनाने का टारगेट रखा था लेकिन पार्टी अभी तक 88 हजार सदस्य ही बना पाई है। जिले के सदस्यता अभियान के प्रभारी ललित नागौरी के मुताबिक पार्टी ने जिले में 1.25 लाख नए सदस्यों को बनाने का लक्ष्य रखा था जिसमें पार्टी अब तक 88 हजार सदस्य बना चुकी है।

वे कहते हैं कि टारगेट पूरा करने को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तय तारीख तक टारगेट पूरा कर लेंगे। पार्टी के नेता भले ही दावा कर रहे हैं कि टारगेट पूरा हो जाएगा लेकिन जो पार्टी अभियान शुरू होने के लगभग एक महीने में 88 हजार सदस्य बना पाई है वह 8 दिन में 37 हजार सदस्यों का टारगेट कैसे पूरा करेगी।

48 जिलों में टारगेट से दूर पार्टी : पार्टी प्रदेश के 52 जिलों में से केवल 4 जिलों आगर मालवा, कटनी, जबलपुर और उज्जैन में सदस्यता अभियान के टारगेट को पूरा कर सकी है, जबकि पार्टी 48 जिलों में सदस्यता अभियान के टारगेट से बहुत पीछे है। राजधानी भोपाल में भी सदस्यता अभियान का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से 50 फीसदी तक भी नहीं पहुंच पाया है।

जिले में पार्टी अभी डेढ़ लाख के मुकाबले सिर्फ सत्तर हजार नए सदस्य बना पाई है, वहीं इंदौर में टारगेट ढाई लाख सदस्यों का था, लेकिन अभी आधा ही पहुंच पाया है। जब सदस्यता अभियान खत्म होने में महज 8 दिन ही बाकी बचे हैं तब टारगेट पूरा करने में नेताओं के पसीने छूट रहे हैं। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। सूबे में पार्टी ने 50 लाख नए सदस्यों को बनाने का लक्ष्य रखा था लेकिन पार्टी अब तक इस टारगेट से कोसों दूर है।

घर-घर जाकर बनाएगी सदस्य : सदस्यता अभियान में पिछड़ने से पार्टी के आला नेता अब टेंशन में आ गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अब सदस्यता अभियान के टारगेट को पूरा करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सदस्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पार्टी इसके लिए 9 अगस्त से 11 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी, जिसमें विधायकों और सांसदों को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का खास तोहफा: 2493 बुजुर्गों को मिला तीर्थ और भ्रमण का अवसर

बेसहारा बेटियों की बनी ढाल योगी सरकार, 66 शादियां कर निभाई अभिभावक की जिम्मेदारी

Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में किसकी बन सकती है सरकार, क्या कहते हैं एक्जिट पोल्स

Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में क्या महिला वोटर्स ने बदला गेम?

गंगा एक्सप्रेसवे की कहानी, जिसने लिखी विकास की महागाथा

अगला लेख