Hanuman Chalisa

ग्वालियर में भाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या, नदी से शव बरामद

Webdunia
सोमवार, 21 जनवरी 2019 (17:54 IST)
ग्वालियर। जब से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, जब से भाजपा नेताओं पर ग्रहण लग गया है। कहीं भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है तो कहीं उनके परिजनों की। बीते 4 दिन में 2 भाजपाई नेताओं की हत्या की खबर से पूरा प्रदेश हतप्रभ था तो सोमवार को ग्वालियर जिले के बेलगढ़ा थाना क्षेत्र में एक भाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या हो गई। मृतक का शव आज सुबह नदी से बरामद किया गया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा के ग्रामीण जिला मंत्री नरेंद्र रावत का चचेरा भाई छत्रपाल सिंह रावत (34) निवासी खेडा भितरवार निजी यात्री बस पर परिचालक था। वह कल सुबह घर से बस पर गया था। रात को जब नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया।

सुबह तिला पुलायचा गांव के पास पार्वती नदी के पुल के नीचे ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। शव की पहचान छत्रपाल के रूप में की गई। शव पर चोट के निशान थे, जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिस समय नरेंद्र रावत को अपने चचेरे भाई की हत्या की सूचना मिली, उस समय वह भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में भाजपा के प्रांत स्तरीय विरोध के तहत प्रदेश सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और AI होगा नियंत्रित

मुफ्त राशन से मजबूत हो रही गरीबों की खाद्य सुरक्षा, योगी सरकार ने बदली यूपी की PDS व्यवस्था

योगी सरकार ने बदली सरकारी विद्यालयों की तस्वीर, कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार से मिली नई पहचान

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, मुनीर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को ही गोलियों से भून डाला

अगला लेख