sundarkand

मंदसौर नपा अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी मनीष बैरागी राजस्थान से गिरफ्तार

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रहलाद बंदवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष बैरागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष बैरागी को राजस्थान के प्रतापगढ़ से शुक्रवार को देर रात गिरफ्तार किया। मंदसौर पुलिस ने आरोपी मनीष बैरागी की तलाश में छह टीमें गठित की थीं।


बीजेपी नेता की हत्या के बाद आरोपी मनीष बैरागी के प्रदेश से बाहर फरार होने के इनपुट पुलिस को मिले थे। मंदसौर पुलिस ने इस इनपुट के सहारे राजस्थान पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने मनीष बैरागी को देर रात प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष बैरागी को मंदसौर लाने के लिए मंदसौर पुलिस की एक टीम राजस्थान पहुंच गई। पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को लेकर मंदसौर पहुंचेगी, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी नेता की हत्या में शामिल मनीष बैरागी के बीजेपी कार्यकर्ता होने की बात से बीजेपी नेताओं ने कन्नी काट ली। मंदसौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात में पूरी घटना की सही तरीके से जांच और जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी नेताओं के साथ फोटो होने से हर कोई बीजेपी कार्यकर्ता नहीं हो जाता।

मंदसौर के स्थानीय नेता भी मनीष बैरागी को बीजेपी कार्यकर्ता मानने से इंकार करते नजर आए, वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेता की हत्या के बाद से मुख्य आरोपी मनीष बैरागी के कई ऐसे फोटो वायरल हुए है जिसमें मनीष बैरागी बीजेपी नेताओं के साथ खड़ा नजर आ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

अगला लेख