ग्वालियर। देशभर में महिलाओं को खुद पर हुए शोषण के खिलाफ मुखरता देने वाले 'मीटू' कैंपेन के बीच भाजपा की मध्यप्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष लता ऐलकर ने महिला पत्रकारों पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं।
श्रीमती ऐलकर ने कहा है कि वे महिला पत्रकारों को इतना 'इनोसेंट' (मासूम) नहीं मानतीं कि कोई भी उनका दुरुपयोग कर सके। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खासा विवाद पैदा हो गया है।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के सिलसिले में ग्वालियर आईं ऐलकर ने 'मीटू' कैंपेन में पूर्व पत्रकार और विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लग रहे आरोपों को लेकर पूछे गए सवालों के संदर्भ में ये बात कही। उन्होंने कहा- एमजे अकबर पर आरोप लगाने वाली सभी महिलाएं पत्रकार हैं, मैं पत्रकार महिलाओं को इतना 'इनोसेंट' नहीं समझती कि कोई भी उनका 'मिसयूज' कर सके।
बाद में अपने बयान पर विवाद पैदा होने की आशंका को देखते हुए हालांकि श्रीमती ऐलकर ने कहा कि वे इस अभियान का स्वागत करती हैं। इस अभियान ने महिलाओं को साहस दिया है कि वे अपने ऊपर हुए जुल्मों को कह सकती हैं।
मीटू कैंपेन की शुरुआत के बाद से अकबर के मातहत काम कर चुकीं कई महिला पत्रकारों ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद विपक्षी दल लगातार अकबर के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं। (वार्ता)
प्रतापगढ़ में मातम: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Top News 6 August: चांद से टकराया SpaceX Falcon 9, शेख हसीना की घर वापसी का ऐलान, MP में बस किराया बढ़ा
BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन
SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video
Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी