...तो नरभक्षी बन जाएंगे बच्चे, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री का विवादित बयान

Webdunia
गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (12:59 IST)
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और नेता प्रति‍पक्ष गोपाल भार्गव ने विवादित बयान दिया है। गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार द्वारा आंगनवाड़ी में बच्चों को अंडे बांटे जाने के प्रस्ताव पर कहा है कि अगर बचपन से ही इसे खाएंगे तो बड़े होकर नरभक्षी हो जाएंगे।

 ALSO READ: Magnificent MP का बचपन भूखा और बीमार है, प्रति 1000 में से 47 बच्चे नहीं मना पाते पहला जन्मदिन
 
गोपाल भार्गव ने कहा कि भारत के जो संस्कार हैं, सनातन संस्कृति है, उसमें मांसाहार निषेध है। मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी में बच्चों को अंडे दिए जाने पर सियासी जंग छिड़ी हुई है। भाजपा इसे लेकर कमलनाथ सरकार पर निशाना साध रही है।
 
ALSO READ: 'मैग्नीफिसेंट' मध्यप्रदेश के 95 हजार 'गरीब' मासूम 5 साल में तोड़ चुके हैं दम, नवजात मृत्यु दर में देश में अव्वल...
 
वेबदुनिया ने उठाया था कुपोषण का मुद्दा : उल्लेखनीय है कि हाल ही में वेबदुनिया ने मध्यप्रदेश में कुपोषण के मुद्दे को प्रमुखता और प्रखरता से उठाया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि राज्य में कोपषण के चलते 1000 में से 47 बच्चे अपना पहला जन्मदिन मनाने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। 
 
ध्यान देने वाली बात है कि स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 5 साल में कुपोषण के चलते नवजात शिशुओं की मौत का आंकड़ा चार गुना बढ़ गया है। ऐसे में ने‍ता प्रतिपक्ष और भाजपा सरकार में मंत्री रहे गोपाल भार्गव का बयान कि अंडे खाने से बच्चे नरभक्षी बन जाएंगे, समझ से परे है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान में जेब में रखे पेजर्स में ब्लास्ट, ईरान के राजदूत समेत 2750 से ज्यादा लोग घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

अगला लेख
More