Publish Date: Thu, 22 Oct 2020 (15:09 IST)
Updated Date: Thu, 22 Oct 2020 (15:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी बिसाहुलाल सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस नेता विश्वनाथसिंह की पत्नी पर दिए विवादास्पद बयान पर जारी बवाल अभी थमा ही नहीं था कि उनका एक और वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो में वे कार्यकर्ताओं से पैसे मांगते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे रिवॉल्वर लहराकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सन 2018 के विधानसभा चुनाव के समय का है। जिसमें बिसाहूलाल सिंह अपने होटल में अपने कर्मचारी को गाली देते हुए धमका रहे हैं। इस दौरान वे कर्मचारी को बंदूक भी दिखा रहे हैं।
उस समय बिसाहुलाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे और भाजपा ने इस वीडियो को भुनाने के प्रयास किया था। हालांकि वे चुनाव जीतने में सफल रहे। अब वे भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।